बिहार: कमरे में नग्न हालत में मिली विधवा महिला की लाश, रेप के बाद मर्डर की आशंका; हड़ंकप

हिन्दुस्तान टीम, गया जी
share

बिहार के गयाजी जिले में एक विधवा महिला की कमरे में नग्न हालत में लाश मिली है। महिला के साथ रेप और फिर बेरहमी से उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहरी छानबीन में जुटी हुई है। 

Gaya Woman Murder
गयाजी में महिला की नग्न हालत में लाश मिली है।

बिहार के गयाजी में विधवा महिला की नग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर के मल्लाह टोली की घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। महिला की उम्र 50 साल बताई जा रही है और वो मूख बधिर बताई जा रही हैं। शक जताया जा रहा है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह महिला घर में अकेली रहती थीं और उनकी कोई संतान नहीं थी। महिला के सिर पर गैस सिलेंडर से हमले के निशान पाए गए हैं। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा मिला है।

आशंका है कि सिलेंडर से हमला कर महिला की जान ली गई है। इधर इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के भी कान खड़े हो गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी एसपी अभिनव और मुफस्सिल थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचे हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहरी तफ्तीश में जुटी है। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। कमरे से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। डॉग स्क्वायड की मदद से भी अपराधियों तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे जा रहे हैं।

सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी। पुलिस परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में संभावित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच के बाद ही महिला की मौत की वजह का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsकमरे में नग्न हालत में मिली विधवा महिला की लाश, रेप के बाद मर्डर की आशंका;हड़ंकप