Hindi NewsBihar NewsWhy Tejashwi Yadav calling RJD candidates before Bihar election results
बिहार चुनाव के रिजल्ट से पहले RJD उम्मीदवारों को क्यों फोन घुमा रहे तेजस्वी यादव?

बिहार चुनाव के रिजल्ट से पहले RJD उम्मीदवारों को क्यों फोन घुमा रहे तेजस्वी यादव?

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरजेडी के उम्मीदवारों से बात कर रहे हैं। तेजस्वी द्वारा आरजेडी कैंडिडेट और पार्टी नेताओं को मतगणना को लेकर खास निर्देश दिए जा रहे हैं।

Nov 13, 2025 02:24 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान पूरा होने के बाद अब मतगणना की बारी है। चुनाव रिजल्ट से पहले विभिन्न पार्टियों के नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इस बीच, महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवारों को फोन घुमाने में व्यस्त हैं। तेजस्वी ने बुधवार को राज्य भर के आरजेडी उम्मीदवार से बात करने में व्यस्त रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतदान समाप्त होने के अगले दिन बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की दिनचर्या व्यस्त रही। शुक्रवार को होने वाली मतगणना को लेकर अहले सुबह से देर रात तक तेजस्वी पार्टी नेताओं से बातचीत करते रहे। उन्होंने 143 विधानसभा सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवारों से बातचीत की। इस दौरान यह निर्देश दिए कि किस तरह मतगणना के दिन प्रत्याशियों को अपनी जिम्मेवारी निभानी है और मुस्तैदी से काम करना है।

ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में स्ट्रॉन्ग रूम का कैमरा बंद; राजद ने EC से किया सवाल, आया जवाब

पार्टी नेताओं के अनुसार, देर शाम तेजस्वी ने आरजेडी के पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। उन्होंने उम्मीदवारों को निर्देश दिया कि वे मतगणना के दिन पूरी सावधानी बरतें। मतगणना केंद्रों पर अपने पोलिंग एजेंट को मुस्तैद रखें। फॉर्म 17सी का मिलान करें। ईवीएम सील है या नहीं, इसकी जांच जरूर करें। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में मतगणना समाप्त नहीं होने तक, काउंटिंग सेंटर नहीं छोड़ने को कहा है।

तेजस्वी ने कहा कि पोलिंग एजेंट को घबराना नहीं है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा सकता है। मतगणना की गति धीमी कराई जा सकती है। पार्टी के वरीय नेताओं को जिलों में भेजा गया, ताकि वह पोलिंग एजेंट को प्रशिक्षित कर सकें। पार्टी के वरीय नेता जो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, उन्हें मतगणना के दिन विशेष सतर्कता बरतने और पूरी निगरानी का जिम्मा दिया गया है।

बता दें कि बिहार चुनाव 2025 का रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। सुबह 8 बजे से सभी जिलों में मतगणना शुरू होगी। इससे पहले 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में कुल 243 सीटों पर मतदान हुआ था। तेजस्वी की आरजेडी महागठबंधन में कांग्रेस, सीपीआई माले, वीआईपी, सीपीएम, सीपीआई और आईआईपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो की रिपोर्ट)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।