पटना में सुबह-सुबह क्यों भड़के छात्र? IG ने निकाल लिया गन; पाटलिपुत्र स्टेशन पर खूब बवाल

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बताया जा रहा है कि गुस्साए छात्र ट्रैक पर उतरकर मांग कर रहे थे कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए तुरंत स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया जाए। ट्रेनों के प्रदर्शन की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा था। छात्रों के विरोध प्रदर्शन की वजह से रेल सेवा वहां बुरी तरह चरमरा गई।

पटना में सुबह-सुबह क्यों भड़के छात्र? IG ने निकाल लिया गन; पाटलिपुत्र स्टेशन पर खूब बवाल

पटना के पाटलिपुत्रा स्टेशन पर रविवार की सुबह- सुबह हुए बवाल से स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री समह उठे। यहां छात्रों का गुस्सा इस कदर फूटा कि वो ना सिर्फ रेलवे ट्रैक पर आए और ट्रेनों के ऊपर चढ़ गए बल्कि उन्होंने स्टेशन परिसर पर जमकर रोड़ेबाजी भी कर दी। सवाल यह है कि छात्रों का गुस्सा आखिर इस कदर क्यों फूटा कि एक पुलिसकर्मी को हाथ में गन लेकर मोर्चा संभालना पड़ा। पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्र आगबबूला क्यों हुए? इसे लेकर कहा जा रहा है कि सैकड़ों छात्र मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन पर जुटे थे। छात्र यहां परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

कहा जा रहा है कि ट्रेन विलंब होने से अभ्यर्थियों का गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया। जिसके बाद यह पूरा बवाल हुआ। पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन ने बताया कि रेलवे की ओर से अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले ही स्टेशन पर मौजूद भी थीं। आईजी जीतेंद्र राणा ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की चिंता थी, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन हुआ।

बताया जा रहा है कि गुस्साए छात्र ट्रैक पर उतरकर मांग कर रहे थे कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए तुरंत स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया जाए। ट्रेनों के प्रदर्शन की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा था। छात्रों के विरोध प्रदर्शन की वजह से रेल सेवा वहां बुरी तरह चरमरा गई। 'दैनिक जागरण' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रेलवे ट्रैक के किनारे दुकान चलाने वाले संजय कुमार ने घटना को लेकर बताया कि वहां बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे लेकिन ट्रेनों की संख्या कम होने से उनका गुस्सा फूट है। बताया जा रहा है कि नाराज छात्रों ने ट्रेन का रास्ता रोका और ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया।

कहा जा रहा है कि हालात उस वक्त बिगड़े जब प्रशासन की टीम छात्रों को समझाने पहुंची। छात्र रेलवे ट्रैक से हटने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने पहले उन्हें चेताया लेकिन जब छात्र इसपर भी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र और भी उग्र हो गए। उग्र छत्रों ने ट्रेन में तोड़फोड़ की और स्टेशन परिसर में पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़े और लाठियां चटकाई। एक पुलिसकर्मी हाथ में गन लेकर छात्रों को नियंत्रित करते नजर आए। इस दौरन स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। कई घंटों तक यात्री में दहशत रहे।

इस हंगामे और रोड़ेबाजी में कई पुलिसवाले जख्मी हो गए। इस हंगामे के बाद पुलिस ने कहा है कि छात्रों के प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए थे। इन्हीं लोगों ने इस प्रदर्शन को हिंसक बनाया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इनपर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस की तरफ से साफ कहा गया है कि इस मामले में केस दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।