नीतीश कुमार इंग्लैंड चले जाएं... क्यों बोले प्रशांत किशोर? नरेंद्र मोदी, अमित शाह पर भी तंज कसा

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में बच्चों और बड़ों की बात छोड़िये मुख्यमंत्री ही पलायन कर के जा रहे हैं। पता नहीं सीएम रहेंगे, दिल्ली जाएंगे या इंग्लैंड चले जाएं।

नीतीश कुमार इंग्लैंड चले जाएं... क्यों बोले प्रशांत किशोर? नरेंद्र मोदी, अमित शाह पर भी तंज कसा

Prashan Koshor on Nitish Modi Shah: जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमिति शाह पर तीखा वार किया है। कहा है कि बिहार की जनता ने इन्हें भर भर कर वोट दिया पर किसी को इनकी कोई चिंता नहीं है। प्रशांत किशोर मंगलवार को सासाराम गए थे जहां उन्होंने गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में हादसे में मृत चार मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की।

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में बच्चों और बड़ों की बात छोड़िये मुख्यमंत्री ही पलायन कर के जा रहे हैं। पता नहीं सीएम रहेंगे, दिल्ली जाएंगे या इंग्लैंड चले जाएं। बिहार के लोगों के उन्हें क्या लेना देना है। नीतीश कुमार ने एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। तीन महीने बीत गए एक को भी रोजगार नहीं मिला। बिहार में रोजगार के लिए पलायान सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन सीएम, पीएम और गृहमंत्री किसी को चिंता नहीं है। नवंबर के बाद राज्य के बाहर 50 बिहार के बच्चों के मौत हो गई। महज एक हज़ार रूपए के लिए रोहतास के चार युवाओं की गुजरात में मौत हो गई। जब अमित शाह क्रिकेट का मैच देख रहे थे, तब यह घटना घटी है।

प्रशांत किशोर ने पूछा कि इसपर मुख्यमंत्री, मोदीजी, अमित शाह ने कुछ कहा?, पासवान समाज के नाम पर राजनीति करने वाले चिराग पासवान ने कुछ कहा? पीके ने कहा कि सबसे पहले हमने कहा कि नीतीश सीएम नहीं रहेंगे, तीन माह बाद यही हुआ। पीएम और गृहमंत्री ने बिहार के लोगों के आंख में धूल झोंक कर चुनाव जीता है। बिहार अपने सीएम के चेहरे पर चुनाव करा ले।

पीके ने कहा कि कश्मीर में टनल बनाना हो या गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में काम करना हो, बिहार के बच्चे ही जाकर काम करेंगे। गरीबी और लाचारी में बिहार के युवा पलायन कर रहे हैं। गुजरात में चार लोगों की मौत हो गई पर बिहार सरकार, बीडीओ, सीओ या विधायक, सांसद किसी ने भी चिंता नहीं की। इन परिवारों को ना तो गुजरात सरकार ने कंपनसेशनन दिया ना बिहार सरकार ने। किसी नेता ने इस पर कोई बयान भी नहीं दिया। गुजरात से अमित शाह और नरेंद्र मोदी आकर वोट मांगते हैं। यहां के लोग वोट देते भी हैं फिर भी सुध नहीं लेते। पीके ने यह भी कहा कि बिहार के लोगों ने गलत लोगों को वोट दिया तो भुगतना तो पड़ेगा ही।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।