Hindi NewsBihar NewsWho is Seema Singh due to whom NDA lost a seat without contesting
कौन हैं सीमा सिंह, जिनके कारण बिना लड़े एक सीट हार गया NDA

कौन हैं सीमा सिंह, जिनके कारण बिना लड़े एक सीट हार गया NDA

संक्षेप:

बिहार चुनाव से पहले ही एनडीए की एक सीट पर हार हो गई। दरअसल छपरा की मढ़ौरा सीट से चिराग पासवान की लोजपा-आर की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री से सियासत में कदम रखने वालीं सीमा सिंह भी हिट विकेट हो गई हैं। 

Sat, 18 Oct 2025 04:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव से पहले ही एनडीए को एक सीट का नुकसान हो गया। छपरा जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों में खामियां पाई गईं, जिसके कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया है। एनडीए की सहयोगी चिराग पासवान की लोजपा-आर ने उन्हें मढ़ौरा सीट से सीमा को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन सियासत में कदम रखने से पहले ही सीमा सिंह हिट विकेट हो गई हैं। जो चिराग की पार्टी और एनडीए दोनों के लिए झटका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौन हैं सीमा सिंह?

आपको बता दें सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन कही जाती हैं। अपनी ग्लैमरस अदाओं और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्हें भोजपुरी की सनी लियोनी भी कहते हैं। भोजपुरी स्टार एक्टर निरहुआ के साथ भी सीमा ने काम किया है। वे निरहुआ की सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' नाम की फिल्म में ‘मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा’ नाम के गाने से काफी चर्चा में आई थी। जिसमें उनके डांस ने धमाल मचा दिया था। इस गाने को लोगों को काफी पसंद किया था। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली सीमा ने नवादा जिले के सौरव सिंह से शादी की है।

ये भी पढ़ें:एक सीट पर NDA हिट विकेट आउट; मढ़ौरा से चिराग की कैंडिडेट सीमा का नॉमिनेशन रद्द
ये भी पढ़ें:1.80 लाख कैश, 2.32 करोड़ की प्रॉपर्टी; हर साल कितना कमाती हैं मैथिली ठाकुर?

भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके तड़क-भड़क वाले गाने और ग्लैमर का सिक्का अभी भी चलता है। उनके गाने और डांस अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। उन्होंने 600 से अधिक फिल्मों में आइटम डांस किया है। वे भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली और राजस्थानी फिल्मों में आइटम डांस कर चुकी हैं। सीमा की हिट भोजपुरी फिल्मों में 'हम दो अंजाने' (2011), 'छोड़ब ना संग तोहार' और 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:महागठबंधन में नेता तय नहीं, अमित शाह प्रशांत किशोर पर क्या बोले

हाल ही में उन्होने ग्लैमर की दुनिया से सियासत में कदम रखा था। चिराग की पार्टी लोजपा-आर से मढ़ौरा सीट पर टिकट भी मिल गया था। लेकिन अब नामांकन रद्द होने से विधायक बनने का सपना जरूर टूट गया।

आपको बता दें मढ़ौरा से लोजपा (रा) प्रत्याशी और अभिनेत्री सीमा सिंह समेत 4 लोगों का शनिवार को नामांकन रद्द हुआ है। जिसमें सीमा के अलावा बसपा से आदित्य कुमार,जदयू से बागी व निर्दलीय अल्ताफ़ आलम राजू, विशाल कुमार निर्दलीय का नाम शामिल है। 6 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग होगी।