Hindi NewsBihar NewsWho is protecting goons Tejashwi Yadav attacks the Election Commission over the Mokama incident targeting Anant Singh
गुंडों को कौन बचा रहा? मोकामा कांड पर तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, निशाने पर अनंत सिंह

गुंडों को कौन बचा रहा? मोकामा कांड पर तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, निशाने पर अनंत सिंह

संक्षेप:

मोकामा कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर घेरा है। साथ ही बिना नाम लिए अनंत सिंह पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि गुंडों को कौन बचा रहा है। कैसे कोई हथियारों के साथ 40 गाड़ियों का काफिला लेकर घूम सकता है।

Oct 31, 2025 03:41 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के बीच मोकामा कांड ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने इस मामले पर चुनाव आयोग और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। साथ ही मोकामा से जदयू प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह को भी बिना नाम लिए निशाने पर लिया है। मोकामा हिंसा और जन सुराज कार्यकर्ता की हत्या पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हमें आश्चर्य है कि 40 गाड़ियों का काफिला हथियारों के साथ लेकर कैसे कोई घूम सकता है?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोकामा कांड पर तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा

तेजस्वी ने कहा कि आखिर चुनाव आयोग क्या कर रहा है? प्रशासन क्या कर रहा है? अब तक क्या कार्रवाई की गई है। गुंडों को कौन बचा रहा है? जो लोग जंगलराज की बात कर रहे है, जिन लोगों ने अपराधियों को पाला-पोसा, सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इस मामले पर चुनाव आयोग को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए, कि क्या एक्शन हुआ। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार की स्थित क्या है?

दुलारचंद यादव की हुई थी हत्या

आपको बता दें बीते गुरुवार को मोकामा के खुशहाल चक के पास प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी गुरुवार दोपहर बाद अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे। दुलारचंद यादव भी उनके साथ थे। उसी रास्ते से अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ गुजर रहे थे। बताया जाता है कि दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। बात बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। बाद में गोली भी चली और दुलारचंद यादव की मौत हो गई। दुलारचंद टाल के बाहुबली माने जाते हैं। कभी आरजेडी के करीबी हुआ करते थे।

अनंत सिंह समेत 5 पर FIR

इस केस में पूर्व विधायक अनंत सिंह मर्डर केस में फंस गए हैं। दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अनंत सिंह, उनके दो भतीजों रणवीर और कर्मवीर समेत 5 लोगों पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अनंत सिंह के लोगों ने पहले गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद की हत्या कर दी। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:अचानक टकराए अनंत सिंह और पीयूष, मोकामा में कैसे खूनी संघर्ष में बदल गया चुनाव
ये भी पढ़ें:दुलारचंद यादव मर्डर: कभी नीतीश तो कभी लालू के साथ रहे मोकामा के बाहुबली