बांकीपुर से बीजेपी के नए कैंडिडेट नीरज सिन्हा कौन हैं? अभिषेक बंटी के हटने से लगी टिकट वाली लॉटरी

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी के पीछे हटने के बाद पार्टी के दूसरे साधारण कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा की टिकट वाली लॉटरी लग गई है। नितिन नवीन का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर बीजेपी ने 28 साल के ग्रेजुएट युवा को मैदान में उतारा है।

Neeraj Kumar Sinha profile bjp bankipur

बिहार के पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की उम्र महज 28 साल है। वह मूलरूप से पटना के ही रहने वाले हैं और छात्र जीवन से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी के नामांकन के बाद चुनावी मैदान से पीछे हटने के बाद नीरज को टिकट दिया। नीरज सिन्हा बीजेपी के एक साधारण कार्यकर्ता है। 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में उनकी टक्कर जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता समेत अन्य उम्मीदवारों से होगा।

बांकीपुर से बीजेपी के नए कैंडिडेट बनाए गए नीरज सिन्हा, पूर्व प्रत्याशी अभिषेक बंटी की तरह ही एक साधारण कार्यकर्ता हैं। वह भाजपा के बूथ लेवल के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। वह बूथ अध्यक्ष और मंत्री रह चुके हैं। बांकीपुर उपचुनाव में वह ग्राउंड पर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार में जुटे हुए थे। तभीअचानक उनके नाम का ऐलान हुआ तो, जैसे टिकट की उनके लिए लॉटरी लग गई हो।

बांकीपुर से बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

कितने पढ़े-लिखे हैं नीरज सिन्हा?

नीरज सिन्हा के माता-पिता का देहांत हो चुका है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है और अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। बचपन से ही उनका राजनीति में जुड़ाव रहा है। नीरज ने 2006 की उम्र में बीजेपी की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद वह नरेंद्र भारती मंडल के बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पद पर रहे।

नीरज सिन्हा के चाचा दिवंगत नरेंद्र भारती जनसंघ काल से पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। उनका 1984 में देहांत हो गया था। इसके बाद उनके नाम पर मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया।

बांकीपुर सीट पर चुनाव कब है?

पटना शहर की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इसके बाद 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है।

बीजेपी ने नामांकन के बाद बदला प्रत्याशी

बांकीपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने गुरुवार को नामांकन कर दिया था। उनके समर्थन में एनडीए की बड़ी रैली भी आयोजित की गई थी, जिसको सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य वरीय नेताओं ने संबोधित किया था। फिर शुक्रवार शाम को अचानक अभिषेक बंटी ने नामांकन वापस लेने का ऐलान कर दिया, जिससे सीट का पूरा सियासी गणित बदल गया।

बांकीपुर में बीजेपी ने क्यों बदला उम्मीदवार?

बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने प्रत्याशी क्यों बदला इस पर चर्चाओं का दौर जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बंटी ने पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही। इसके तुरंत बाद पार्टी ने नीरज सिन्हा के रूप में नए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। हालांकि, राजनीतिक जानकार इसे एक सियासी रणनीति के रूप में भी देख रहे हैं।

बीजेपी का गढ़ है बांकीपुर सीट, नितिन नवीन 5 बार विधायक रहे

बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां से पार्टी के राष्ट्रीय अधय्क्ष नितिन नवीन लगातार 5 बार विधायक रहे। इससे पहले उनके पिता दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा 4 बार यहां से एमएलए चुने गए। नितिन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई तो इस पर उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने नीरज सिन्हा के रूप में एक युवा एवं साधारण कार्यकर्ता को टिकट दिया है, जो पीके और रेखा गुप्ता जैसे धुरंधरों को टक्कर देंगे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबांकीपुर से बीजेपी के नए कैंडिडेट नीरज सिन्हा कौन? बंटी के हटने से लगी लॉटरी