Hindi NewsBihar NewsWho is Lalu Yadavs favorite RitLal Yadav contesting elections from jail
कौन हैं लालू यादव के चहेते रीतलाल यादव? तीसरी बार लड़ रहे हैं जेल से चुनाव; खौफ खाते हैं लोग

कौन हैं लालू यादव के चहेते रीतलाल यादव? तीसरी बार लड़ रहे हैं जेल से चुनाव; खौफ खाते हैं लोग

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव ने पहला रोडशो किया। दानापुर में उन्होंने रीतलाल यादव के समर्थन में रैली की। रीतलाल यादव रंगदारी के आरोप में जेल में हैं। 

Tue, 4 Nov 2025 10:44 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार अब चरम पर पहुंच चुका है। 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। वहीं बिहार के दानापुर सीट की बात करें तो यहां एक बार फिर पुराना माहौल नजर आ रहा है।लालू प्रसाद यादव खुद इस सीट पर अपने मनपसंद प्रत्याशी रीतलाल यादव के लिए वोट मांगने पहुंचे। ऐसे में दानापुर विधानसभा के लोगों को पुराना समय भी याद आ रहा है जब बिहार में अपराध चरम पर था। दानापुर सीट पर लालू प्रसाद यादव के रोडशो में उनके साथ बेटी मीसा भारती और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जेल से चुनाव लड़ रहे हैं रीतलाल यादव

दानापुर सीट से आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल यादव लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। वह रंगदारी के आरोप में भागलपुर की जेल में हैं और जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने पटना हाई कोर्ट में जमानत याचिका फाइल की थी जो कि खारिज हो गई। उनपर आरोप है कि उन्होंने कुमार गौरव नाम के बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पहले वह बेऊर जेल में थे लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें भागलपुर जेल शिफ्ट करना पड़ा। इस बार बीजेपी ने रीतलाल के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को उतारा है। रामकृपाल यादव भी लालू यादव के पुराने सहयोगी रहे हैं। इसके आलाव बीजेपी को उम्मीद है कि इससे यादव वोटबैंक रामकृपाल की तरफ शिफ्ट होगा।

रीतलाल यादव पर दर्ज हैं कई मामले

आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल की गिनती आपराधिक प्रकृति वाले लोगों में होती है। उनपर कम से कम 40 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश के मामले हैं। यहीं के एक निवासी ने कहा कि जब बीजेपी की आशा सिन्हा यहां से विधायक बनी थीं तो उनके घर के सामने ही पानी भारा रहता था। ऐसे में लोग उनसे निराश हो गए और रीतलाल एक बार फिर चुनाव जीत गएय़

एक व्यापारी ने कहा, रीतलाल के साथी हम लोगों से हफ्ता मांगते हैं। नीतीश सरकार ने काफी अच्छा काम किया हालांकि लोगों के पास अब भी रोजगार की कमी है और उन्हें पलायन करना पड़ता है। बता दें कि रीतलाल 2003 में तब सुर्खियों में आए थे जब उनपर बीजेपी नेता सत्यनारायण सिन्हा और आशा सिन्हा के पति की हत्या के आरोप लगे थे। 2010 में विधानसभा चुनाव से पहले रीतलाल ने सरेंडरकर दिया था। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जेल से ही चुनाव लड़ा और हार गए।

2015 में भी वह जेल में ही थे और निर्दलीय एमएलसी बन गए। चार साल बाद वह जेल से निकले तो 2020 के विधानसभा चुनाव में आशा देवी सिन्हा को हराकर विधायक बन गए। इस साल अप्रैल में 50 लाख की रंगदारी के मामले में रीतलाल ने सरेंडर कर दिया था। वहीं उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रामकृपाल लोकसभा चुनाव में 2014 और 2020 मे मीसा भारती को हरा चुके हैं। हालांकि 2024 में वह चुनाव हार गए थे। पटना जिले की दानापुर सीट पर 1995 और 2000 में लालू प्रसाद यादव ने चुनाव जीता था। हालांकि राघोपुर के लिए उन्होंने दोनों बार यह सीट छोड़ दी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।