Hindi NewsBihar NewsWho did Himanta Biswa refer to as little Osama attacks on Shahabuddin family surrounded in Raghunathpur
Bihar Elections: हिमंत बिस्वा ने किसे बताया 'छोटा ओसामा'? रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन फैमिली को घेरा

Bihar Elections: हिमंत बिस्वा ने किसे बताया 'छोटा ओसामा'? रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन फैमिली को घेरा

संक्षेप:

सीवान के रघुनाथपुर में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर राजद प्रत्याशी और शहाबुद्दीन के बेटे रहे है। उन्होने कहा कि यह देश राम-सीता और श्रीकृष्ण का है, ओसामा बिन लादेन का नहीं हो सकता। उन्होंने जनता से अपील की कि ‘छोटे ओसामा’ को जीतने न दें।

Tue, 4 Nov 2025 06:25 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन सियासी पारा चढ़ा रहा। सीवान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एनडीए के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर विपक्ष और शहाबुद्दीन का परिवार रहा। हिमंत बिस्वा ने शहाबुद्दीन के बेटे को 'छोटा ओसामा' कहा, और ओसामा बिन लादेन जैसा बताया। उन्होने कहा कि जब उन्होने रघुनाथपुर का नाम सुना तो लगा कि यहां राम, लक्ष्मण और माता सीता का निवास होगा, लेकिन आने पर उन्हें बताया गया कि यहां तो एक ‘ओसामा’है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हिमंत बिस्वा ने शहाबुद्दीन के परिवार को घेरा

हिमंत बिस्वा ने कहा कि ओसामा का नाम सुनकर लगा कि क्या ओसामा बिन लादेन फिर से वापस आ गया? फिर बताया गया कि यह उतना बड़ा नहीं, लेकिन छोटा जरूर है। चुनाव जीतने के बाद वादा है देश मे जितने छोटे ओसामा भी बचे हैं, एक-एक कर खत्म किये जाएंगे। असम के सीएम ने शहाबुद्दीन का नाम लेते हुए कहा, कि ओसामा के पिता ने हत्या का रिकॉर्ड बनाया। जैसे असम ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गिनीज बुक में दर्ज कराया, वैसे ही शहाबुद्दीन और उनके परिवारवालों ने मर्डर का गिनीज रिकॉर्ड बनाया है।

‘छोटे ओसामा’ को जीतने न दें- हिमंत बिस्वा सरमा

बिस्वा ने कहा कि यह देश राम-सीता और श्रीकृष्ण का है, ओसामा बिन लादेन का नहीं हो सकता। उन्होंने जनता से अपील की कि ‘छोटे ओसामा’ को जीतने न दें, वरना वह आगे चलकर देश-स्तर तक पहुंच सकता है। ऐसे लोग तब तक ताकतवर लगते हैं जब तक उनसे मुकाबला न किया जाए। रघुनाथपुर की जनता में इतना साहस है कि वे अपराध और आतंक सोच को जड़ से खत्म कर देगी।

आपको बता दें सीवान से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आरजेडी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं एनडीए ने विकास कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जन सुराज ने राहुल कीर्ति सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें:ओसामा पर भारी पड़ेगा शहाबुद्दीन का साया? कितनी मुश्किल सीवान की लड़ाई
ये भी पढ़ें:जैसा नाम वैसा काम, रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर योगी का निशाना
ये भी पढ़ें:ओसामा को जीतने मत देना; सीवान में शहाबुद्दीन का नाम लेकर RJD पर बरसे अमित शाह