Hindi NewsBihar Newswhere can complaint of any defect during bihar election know here
बिहार चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत कहां करें, साढ़े चार लाख जवान हैं तैनात

बिहार चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत कहां करें, साढ़े चार लाख जवान हैं तैनात

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव: डीजीपी ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी की कोई भी सूचना जिला और पुलिस नियंत्रण कक्ष, स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के नंबर, चुनाव आयोग के नंबर और डायल 112 पर दी जा सकेगी।

Nov 06, 2025 06:48 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच है। मतदान केंद्र से लेकर नदी और टाल क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।केंद्रीय सुरक्षा बल (सीएपीएफ) की 1500 कंपनियों ने चिह्नित जिलों और इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है। इनके अलावा एसटीएफ, जिला पुलिस, 20 हजार प्रशिक्षु सिपाही, होमगार्ड जवान समेत 4.5 लाख पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीजीपी विनय कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनाव में हिंसा, उपद्रव या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसी किसी घटना में प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी होगी। चुनाव बाद उच्च प्राथमिकता के आधार पर इन केसों का स्पीडी ट्रायल कर उनको सजा दिलाई जाएगी। मतदान की पूर्व संध्या पर आम लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील करते हुए डीजीपी ने उक्त बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि चुनाव बाद ऐसे आरोपितों की संपत्ति जब्ती का भी अभियान चलेगा। डीजीपी ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी की कोई भी सूचना जिला और पुलिस नियंत्रण कक्ष, स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के नंबर, चुनाव आयोग के नंबर और डायल 112 पर दी जा सकेगी। चुनाव आयोग के सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी वायरलेस से जोड़ा गया है। जिलों से समन्वय को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कंट्रोल रूम लगातार कार्यरत रहेगा।

इन माध्यमों से करें शिकायत

बिहार चुनाव कंट्रोल रूम

0612-2824001

0612-2215611

ईमेल

ceo_bihar@eci.gov.in

ceobihar@gmail.com

अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील

बिहार पुलिस के मुताबिक बिहार से सटे अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। बिहार से नेपाल की करीब 730 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा, जबकि यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 20 जिलों की अंतरराज्यीय सीमाएं लगती हैं। हालांकि पहले चरण में सिर्फ उत्तर प्रदेश से सटे पांच जिले गोपालगंज, सारण, सीवान, भोजपुर और बक्सर में ही चुनाव हैं।

इसको देखते हुए बिहार के इन जिलों के साथ ही यूपी के सटे जिले कुशीनगर, देवरिया, बलिया और गाजीपुर में भी मिरर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन चेक पोस्टों के माध्यम से नकद, शराब, मादक पदार्थ आदि के आवागमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पड़ोसी देश और राज्यों से समन्वय को लेकर चुनाव आयोग, मुख्य सचिव के साथ ही डीजीपी के स्तर पर कई बैठकें हुई हैं। डीजीपी ने बताया कि नेपाल से सटी सीमाओं पर एसएसबी और बिहार पुलिस लगातार संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।