
19 मई, मंगलवार: बिहार के मझौलिया में ग्रामीण बैंक जवकटिया के पास बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पोल से बांधकर पिटाई की और सिर मुंडाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से मास्टर चाबी और मोबाइल बरामद हुआ है।

14 मई, गुरुवार: बिहार के रामनगर में SDPO रागिनी कुमारी ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेली चौक से सफेद बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। एक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। खनन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सूचना भेजी गई है।

13 मई, बुधवार: बिहार के बगहा में IPS बनने का सपना देखने वाली 8वीं की छात्रा अमृता को कुछ देर के लिए SP बनने का मौका मिला। प्रभारी SP निर्मला कुमारी की पहल पर अमृता ने पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

12 मई, मंगलवार: मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डोभवा घाट से ई-रिक्शा पर लदी 461 बोतल विदेशी शराब जब्त की। मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस ने बाइक भी जब्त की है। शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में ऑर्केस्ट्रा देखने गए 25 वर्षीय अजय कुमार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने आंखें फोड़कर और गुप्तांग काटकर शव फंदे से लटका दिया। प्रेम प्रसंग का शक है।
Samrat Choudhary Cabinet Expansion: सीएम सम्राट चौधरी की सरकार के कैबिनेट विस्तार में भाजपा ने बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय समेत तीन नेताओं का नाम काट दिया है, जो नीतीश कुमार की पिछली सरकार में मंत्री थे।
आश्रम में वृद्धजनों को बंधक बनाकर रखा गया है। छापेमारी कर 15 बुजुर्ग मुक्त कराए गए हैं। बुजुर्गों ने मारपीट और नशे की सूई देने की बात बताई है। मानव तस्करी और अंगों की तस्करी की आशंका है।
नेपाली सरकार की भारतीयों पर सख्ती सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की आफत बढ़ा रही है। नेपाल में एक साल में 30 दिन से ज्यादा भारतीय गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं है। ऐसा पाए जाने पर वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने सद्भाव यात्रा के दौरान कहा कि पिताजी को हमेशा आपका आशीर्वाद मिलता रहा है। आप भी हम पर कृपा बनाए रखें। पिताजी के 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार के विकास के लिए जो कार्य किए गए हैं, वह कार्य निरंतर जारी रहेगा।
मझौलिया के बकुलिया टोला स्कूल के शिक्षक पर बदसलूकी और लापरवाही के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो के बाद BEO ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। शिक्षक पर ग्रामीण से बहस, हाथापाई और धमकी देने के आरोप हैं। मामले की जांच जारी है।