VIDEO: देखिए कैसे बिहार के वैशाली में ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी गई, बीच सड़क खौफनाक मर्डर

लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
Follow us on Google News
share

वैशाली जिले में जिस तरह से एक ठेकेदार को सुबह के वक्त दौड़ा-दौड़ा कर बीच सड़क गोली मारी गई उसका वीडियो बेहद ही हैरान करने वाला है। वीडियो में चार बदमाश बेखौफ ठेकेदार का मर्डर करते नजर आ रहे हैं। 

Vaishali contractor murder video
वैशाली में ठेकेदार रामनरेश राय को गोली मारने का वीडियो सामने आया है।

बिहार के वैशाली जिले में ठेकेदार रामनरेश राय की दिनदहाड़े हत्या कर अपराधियों ने सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को बड़ी चुनौती दे डाली है। दिन के उजाले में इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिए जाने के बाद से सभी लोग हैरान हैं। एक हैरानी की बात यह भी है कि ठेकेदार रामनरेश राय को कई गोलियां मारने के बाद अपराधी आराम से फरार भी हो गए। इस बीच इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ठेकेदार को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी गई थी। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि ठेकेदार रामनरेश राय सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी उनके करीब आते हैं।

बाइक सवारों के करीब आते ही ठेकेदार रामनरेश राय थोड़ा अचरज होते हैं लेकिन तब ही एक अपराधी बंदूक निकाल लेता है। इसके बाद रामनरेश राय सड़क पर अपनी जान बचाने के लिए दौड़ने लगते हैं। रामनरेश राय को भागता देख दो अपराधी बाइक से उतरकर गन ताने हुए उनके पीछे दौड़ते हैं। अपराधी लगातार फायरिंग करते हुए ठेकेदार के पीछे दौड़ते हैं। कुछ दूर तक भाग-दौड़ के दौरान अपराधी लगातार फायरिंग करते रहते हैं। अपराधी खदेड़ कर रामनरेश राय को गोलियों से सरेआम भून डालते हैं। इसके बाद दोनों ही अपराधी अपने अन्य दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग जाते हैं।

ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हुई हत्या से सनसनी फैल गई है। उनके परिजनों में रोष भी देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश या जमीन विवाद का कारण हो सकता है। हालांकि, अभी हत्याकांड की सही वजह का पता नहीं चल सका है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ठेकेदार के हत्यारों क पहचान में जुटी है। मर्डर के बाद इलाके में तनाव की भी स्थिति है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। इधर ठेकेदार के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि हत्या को लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

बता दें कि रामनरेश राय हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम के रहने वाले थे। कहा जा रहा है कि हत्यारों ने उन्हें 10 गोलियां मारी हैं। रामनरेश राय पीएचईडी रेल, पथ निर्वहन विभाग के साथ अन्य विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsVIDEO: वैशाली में ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी गई, बीच सड़क मर्डर