Hindi NewsBihar NewsVTR tiger terror on UP Bihar border 13 year old girl get killed in wild attack
यूपी-बिहार सीमा पर VTR के टाइगर का आतंक, बाघ के हमले में 13 साल की लड़की की मौत

यूपी-बिहार सीमा पर VTR के टाइगर का आतंक, बाघ के हमले में 13 साल की लड़की की मौत

संक्षेप:

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के एक बाघ के हमले में 13 साल की लड़की की मौत हो गई। टाइगर के शिकार से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Jan 10, 2026 04:14 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, हरनाटाड़ (पश्चिम चंपारण)
share Share
Follow Us on

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के एक बाघ के हमले से दहशत फैल गई है। वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र से सटे इलाके में टाइगर अटैक में 13 साल की लड़की की मौत हो गई। बाघ ने किशोरी को मारकर अपना निवाला बना लिया। यह घटना बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से करीब 30 किलोमीटर दूर यूपी के महाराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन क्षेत्र अंतर्गत मरचहवा गांव की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक किशोरी की पहचान मरचहवा गांव निवासी उमेश कन्नौजिया की बेटी गुड्डी उर्फ लचीया के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार शुक्रवार दोपहर गुड्डी उर्फ लचीया कुमारी अपनी बड़ी बहन के साथ खेत में गन्ना काटने गई थी। इसी दौरान बड़ी बहन अलाव के लिए लकड़ी लेने पास में चली गई। जब वह लौटी तो लचीया वहां नहीं मिली।

रात भर चली बच्ची की तलाश

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला जिसके बाद बहन घर लौट आई और परिजन को जानकारी दी। फिर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे एवं टॉर्च लेकर रात करीब दो बजे तक बच्ची की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई।

बच्ची के दोनों हाथ और शरीर से गायब मांस

खेत से जंगल की ओर जाते हुए खून के धब्बे और बच्ची की चप्पल मिली। आगे बढ़ने पर जंगल के पास उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के दोनों हाथ एवं शरीर से मांस गायब था, जिससे बाघ के हमले की पुष्टि हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की लगातार आवाजाही से लोग भयभीत हैं।

VTR Tiger Attack Timeline
ये भी पढ़ें:कैमूर में बिहार का दूसरा टाईगर रिजर्व बनेगा, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

घटना की सूचना पर मदनपुर वनक्षेत्र के अधिकारी नसीम अंसारी के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम पहुंची, जहां निचलौल एवं मदनपुर वनक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में घटना की जांच पड़ताल की गई।

टाइगर को ट्रैक करने में लगी टीम

इस संबंध में वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ नेशामणी के. ने बताया कि घटना सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेजा गया है। मामला यूपी का है। हालांकि सीमा क्षेत्र एवं जंगल सटा होने के कारण जांच पड़ताल की जा रही है। बाघ की निगरानी के लिए वीटीआर के सीमा क्षेत्र में वनकर्मियों टीम को तैनात किया जा रहा है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।