तरारी से विशाल प्रशांत, रामगढ़ से अशोक सिंह; बिहार उपचुनाव के लिए बीजेपी के कैंडिडेट घोषित

Oct 19, 2024 09:11 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तरारी से विशाल प्रशांत और रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह को टिकट दिया है। बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए अगले महीने मतदान होगा।

तरारी से विशाल प्रशांत, रामगढ़ से अशोक सिंह; बिहार उपचुनाव के लिए बीजेपी के कैंडिडेट घोषित

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से विशाल प्रशांत को टिकट दिया गया है। वे से विधायक रह चुके बाहुबली नरेंद्र कुमार उर्फ सुनील पांडेय के बेटे हैं। हाल ही में सुनील पांडेय अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे। वहीं, कैमूर जिले की रामगढ़ सीट से बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। अशोक पहले रामगढ़ से विधायक रह चुके हैं। विशाल भूमिहार तो अशोक राजपूत जाति से ताल्लुक रखते हैं।

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को ही शुरू हो गई। तरारी और रामगढ़ के अलावा गया जिले की बेलागंज एवं इमामगंज में भी उपचुनाव होने हैं। एनडीए के तहत बेलागंज से जेडीयू तो इमामगंज से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) चुनाव लड़ेगी। उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन 25 अक्टूबर है। चारों सीटों पर एक साथ 13 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे।

तरारी और रामगढ़, इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी की 2020 के चुनाव में हार हुई थी। तरारी से सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद ने निर्दलीय लड़े सुनील पांडेय को 13 हजार वोटों से हराया था। जबकि बीजेपी के टिकट पर लड़े कौशल कुमार विद्यार्थी तीसरे नंबर पर रहे थे। सुदामा प्रसाद आरा से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें बीजेपी ने सुनील पांडेय के बेटे विशाल को मैदान में उतार दिया है।

वहीं, बक्सर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली रामगढ़ विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव में आरजेडी के सुधाकर सिंह की जीत हुई थी। उन्होंने बसपा से लड़े अंबिका यादव को करीबी मुकाबले में हराया था, जबकि बीजेपी के अशोक कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे। सुधाकर के बक्सर से सांसद बनने के बाद खाली हुई रामगढ़ सीट से उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने यहां पर फिर से अशोक सिंह पर ही भरोसा जताया है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।