Hindi NewsBihar NewsVip chief mukesh sahani bother santosh sahani angry after nomination of rjd candidate not cancel in darbhanga
RJD प्रत्याशी का नामांकन नहीं हुआ रद्द तो भड़के मुकेश सहनी के भाई, केस करने की धमकी

RJD प्रत्याशी का नामांकन नहीं हुआ रद्द तो भड़के मुकेश सहनी के भाई, केस करने की धमकी

संक्षेप:

दरभंगा में राजद प्रत्याशी का नामांकन नहीं रद्द होने पर वीआईपी प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की तरफ से लेटर जारी होने के बावजूद अधिकारियों ने राजद प्रत्याशी का नामांकन नहीं रद्द किया।

Oct 21, 2025 07:20 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों के बीच काफी खींचतान देखने को मिल रही है। इस बीच दरभंगा जिले की गौड़ाबौराम विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिल सकती है। इस सीट पर वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी और आरजेडी के प्रत्याशी अफजल अली खान मैदान में हैं। जाहिर है यहां गठबंधन के घटक दलाों के उम्मीदवार ही आमने-सामने हो गए है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर इस सीट पर वीआईपी प्रत्याशी और मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी इस बात से नाराज नजर आए कि सरकारी अधिकारियों ने राजद प्रत्याशी अफजल अली खान का आखिर नामांकन रद्द क्यों नहीं किया। नाराज संतोष सहनी ने केस करने की धमकी तक दे दी है।

दरभंगा में राजद प्रत्याशी का नामांकन नहीं रद्द होने पर वीआईपी प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की तरफ से लेटर जारी होने के बावजूद अधिकारियों ने राजद प्रत्याशी का नामांकन नहीं रद्द किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी रुपये लेकर काम कर रहे हैं।

संतोष सहनी ने कहा, यहां अंदर बैठे लोग जातिवाद कर रहे हैं औऱ सारे के सारे बिके हुए हैं। मैं हाईकोर्ट में जाकर केस करूंगा। लालू प्रसाद यादव द्वारा लेटर जारी होने के बाद भी इन लोगों ने जबरदस्ती उस आदमी को राजद का कैंडिडेट बनाया है।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में गांठ, इन सभी सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइट
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।