पुलिस और पब्लिक के बीच हिंसक झड़प, थानेदार का फूट सिर; बंधक को छुड़ाने गई टीम खुद फंस गई
भीड़ की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष घायल हो गए। पथराव के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

बिहार के सहरसा में पसोमवार को पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच उस समय झड़प हो गई जब पुलिस एक व्यक्ति को छुड़ाने पहुंची थी। इस दौरान हुए पथराव में पतरघट थानाध्यक्ष जख्मी हो गए। उनका सिर पत्थर लगने से फूट गया। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए पतरघट पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मधेपुरा-अतलखा मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा। तरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा बिन टोली की घटना है
बताया जाता है कि दो दिन पूर्व एक टेम्पो ने किसी व्यक्ति को धक्का मार दिया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टेम्पो को कब्जे में ले लिया और चालक को बंधक बना लिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम चालक को छुड़ाने और स्थिति सामान्य कराने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पुलिस और मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते झड़प में बदल गई।
आरोप है कि भीड़ की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष घायल हो गए। पथराव के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। करीब एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें


