Hindi NewsBihar NewsViolence after Moharram procession in Motihari youth killed 2 injured referred to SKMCH
मोतिहारी में मोहर्रम जुलूस के बाद हिंसा, पीट-पीटकर एक युवक की हत्या; 2 घायल एसकेएमसीएच रेफर

मोतिहारी में मोहर्रम जुलूस के बाद हिंसा, पीट-पीटकर एक युवक की हत्या; 2 घायल एसकेएमसीएच रेफर

संक्षेप:

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजय यादव के रूप में की गयी है। उसके छोटे भाई ने बताया कि चार-पांच लोगों ने मिलकर ताजिया के बाद भैया को इतना मारा कि वहीं मौत हो गई।

Jul 07, 2025 10:48 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

बिहार के मोतिहारी में भी मोहर्रम के दौरान हिंसा की घटना को अंजाम दिया गया। ताजिया जुलूस के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गयी। घटना मेहसी के कोठिया हरेराम पंचायत के कंकट्टी बाज़ार की है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने साजिस रचकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक क पहचान 32 वर्षीय अजय यादव के रूप में की गयी है जबकि घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार को संध्या 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना में तलवार का भी उपयोग किया गया। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान अजय कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी। इसके कारण उसकी मौत हो गयी। जबकि नवल किशोर राय और एक अन्य जख्मी हो गया। इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मेहसी के कनकट्टी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को मारपीट हो गई। जिसमें दूसरे पक्ष के युवक की मृत्यु हो गई, एक घायल है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें:तलवारें चलीं और फायरिंग हुई, बिहार में मोहर्रम जूलूस में भिड़े दो पक्ष; कई जख्मी
ये भी पढ़ें:मोहर्रम में झरनी खेलने पर विवाद, रोड़ेबाजी में एक दर्जन घायल;दरभंगा में खूब बवाल

घटना के संबंध में मृतक अजय के भाई ने बताया कि भैया पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। तलवार से सिर पर पीछे से मार दिया। गांव का निजामुल आया और उन्हें गोद में उठा लिया। जब मना किया तो मुझे भी मारा। भाई की नाक पर जख्म के निशान हैं। उसने बताया कि पूर्व से विवाद चल रहा था। ताजिया के दौरान दोनों का सामना हुआ था। जुलूस खत्म होने के बाद मारपीट हुई। एक अन्य भाई ने बताया कि चार पांच की संख्या में युवकों ने अजय पर हमला किया जिसमें उसकी वहीं मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें:बिहार में मोहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिखा युवक, जांच शुरू

इस मामले को लेकर पुलिस काफी गंभीर है। गांव में फोर्स की तैनाती कर दी गयी है। अब तक कुल मिलाकर 12 संदिग्धों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

ये भी पढ़ें:बिना सामने आए ठोकेगी बिहार STF; ओट में शूट, दीवार पार देखने को हथियार देगी सरकार
ये भी पढ़ें:बिहार में मोहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिखा युवक, जांच शुरू
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।