एक के साथ हुई जूनियर इंजीनियर की लड़ाई, पूरे गांव की बिजली काट दी; बिहार में गजब हुआ

Jan 05, 2026 11:32 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, सासाराम
share Share
Follow Us on

उपभोक्ताओं का कहना है कि एक व्यक्ति के साथ जेई की कथित मारपीट की घटना हुई है। ऐसे में पूरे गांव की आपूर्ति बंद करना कहीं से जायज नहीं है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की मनमानी से आम लोगों को परेशानियां हो रही हैं।

एक के साथ हुई जूनियर इंजीनियर की लड़ाई, पूरे गांव की बिजली काट दी; बिहार में गजब हुआ

बिहार के एक गांव में सभी लोगों के घरों की बिजली सिर्फ इसलिए काट दी गई क्योंकि गांव में एक शख्स से विद्युत विभाग के इंजीनियर की लड़ाई हुई थी। सासाराम में शिवसागर थाना क्षेत्र के जिगना गांव में विद्युत बोर्ड के इंजीनियरों व उपभोक्ताओं के बीच हुई मारपीट के बाद से पूरे गांव की बिजली काट दी गई है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि शनिवार की अल सुबह से ही गांव की विद्युत आपूर्ति बंद बंद कर दी गयी है। जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना से पानी आपूर्ति भी ठप हो गई। ऐसे में पीन के पीन के लिए हाहाकार मचा है। वहीं शाम होते ही पूरा गांव अंधेरा में डूब जाता है।

जिससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर सभी प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक व्यक्ति के साथ जेई की कथित मारपीट की घटना हुई है। ऐसे में पूरे गांव की आपूर्ति बंद करना कहीं से जायज नहीं है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की मनमानी से आम लोगों को परेशानियां हो रही हैं। पिछले दो दिनों से हमसभी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दूसरे गांव से लोग पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। शाम होने पर अंधेरा छा जा रहा है। भोजन पकाने से लेकर अन्य सभी कार्यों में परेशानी हो रही है। मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी दौड़ लगानी पड़ रही है।

बहुआरा निवासी समाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह ने बताया कि गांव के लगभग सभी लोग विद्युत कनेक्शन लिए हैं। गांव के जिस व्यक्ति के साथ कथित मारपीट हुई है, उनके खिलाफ विद्युत बोर्ड द्वारा एफआईआर दर्ज करायी गई है। ऐसे में पूरे गांव की लाइन काटने का क्या मतलब है। जबकि सरकार का सख्त निर्देश है कि आम लोगों को परेशान नहीं किया जाए। लेकिन विद्युत बोर्ड के अधिकारी पूरे गांव की आपूर्ति बंद कर क्या बताना चाह रहे हैं। मामले की डीएम से शिकायत करेंगे।

कार्यपालक अभियंता ब्रविन ने कहा कि गांव के लोगों द्वारा जेई के साथ मारपीट की गई है। चोरी से बिजली जलायी जा रही थी। बिजली कटने से संबंधित जानकारी नहीं है। ऐसा है तो लाइन जोड़वाया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी डा. नेहा कुमारी ने बतायी कि विद्युत बोर्ड व उपभोक्ताओं के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पूरा गांव का लाइन काटना गलत बात है। लाइन काटा गया है तो विद्युत बोर्ड के इंजीनियरों से जोड़वाया जाएगा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;