कमिश्नर ऑफिस में विजिलेंस का बड़ा ऐक्शन, 1.70 घूस लेते मुंगेर आयुक्त का पेशकार गिरफ्तार

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

पेशकार मुकेश कुमार एक जमीन से संबंधित कोर्ट केस के निपटारे के एवज में पक्षकार से मोटी रकम की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया और जाल बिछाकर छापेमारी की। गुरुवार को वह निगरानी की जाल में फंस गया।

कमिश्नर ऑफिस में विजिलेंस का बड़ा ऐक्शन, 1.70 घूस लेते मुंगेर आयुक्त का पेशकार गिरफ्तार

Vigilance Action in Munger: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को मुंगेर में बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में छापेमारी करके पेशकार मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम मुकेश कुमार को अपने साथ ले गई है। मुकेश सालों से इस पद पर तैनात था और अपने पद से सबको हड़काता भी था।

​जानकारी के अनुसार, पेशकार मुकेश कुमार एक जमीन से संबंधित कोर्ट केस के निपटारे के एवज में पक्षकार से मोटी रकम की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया और जाल बिछाकर छापेमारी की। जैसे ही पेशकार ने रिश्वत की राशि हाथ में ली, सादे लिबास में तैनात निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार पेशकार से पूछताछ की जा रही है।

​बता दें कि मुंगेर जिले में निगरानी विभाग की यह पहली बड़ी 'ट्रैप' कार्रवाई मानी जा रही है। मुकेश कुमार पिछले तीन वर्षों से इस पद पर तैनात था। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक एक पीड़ित ने आयुक्त न्यायालय में जमीन संबंधि परेशानी को लेकर वाद दायर किया था। इस मामले में पक्ष में फैसला करवा देने के लिए आरोपी मुकेश ने पीड़ित से घूस की मांग की। रकम छोटी नहीं बल्कि लाखों में थी। पीड़ित परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह घूस दे पाता। मजबूरन पीड़ित ने निगरानी विभाग का सहारा लिया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। उसके बाद विशेष टीम ने आरोपों की जांच की तो सत्य पाया गया।

गुरुवार को निगरानी टीम के सदस्य सादे लिवास में आयुक्त कार्यलय के आस पास तैनात हो गए। पहले से ही पूरा प्लान सेट था। पीड़ित व्यक्ति रुपए लेकर पहुंचा और मुकेश की ओर बढ़ा दिया। जैसे ही उसने पैसा था कि विजिलेंस के जवान और अधिकारी ऐक्शन में आ गए। एक लाख सत्तर हजार कैश के साथ मुकेश को दबोच लिया। मौके पर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे लेकर टीम चली गई। इस कार्रवाई से मुंगेर के सभी सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।