Hindi NewsBihar NewsVideo PM Modi shares Sharda Sinha song on Chhath CM Nitish also extends greetings
Video: छठ पर पीएम मोदी ने शेयर किया शारदा सिन्हा का गीत,सीएम नीतीश ने भी दी नहाय-खाय की बधाई

Video: छठ पर पीएम मोदी ने शेयर किया शारदा सिन्हा का गीत,सीएम नीतीश ने भी दी नहाय-खाय की बधाई

संक्षेप:

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा है कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

Sat, 25 Oct 2025 11:10 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Modi Chhath Puja: नहाय-खाय के साथ छठ का महाव्रत शनिवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का छठ गीत शेयर करते हुए भावुक पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार वासियों को छठ की शुभकामनाएं दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा है कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा है कि आज इस महापर्व पर मैं आज आप सभी के साथ छठी मइया के ऐसे गीतों को साझा कर रहा हूं,जिन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी देश भर में पहुंचाएंगे छठ पूजा के गीत, किया इमोशनल पोस्ट

इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है। कहा है कि लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं । यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंतःकरण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौैरे पर आए थे। उन्होंने अपने भाषण में छठ पूजा की तैयारी के बीच इतनी बड़ी संख्या महिलाओं के जुटने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने छठ गीत के लिए शारदा सिन्हा को याद किया। लोगों से अपील भी की कि उनके पास छठ गीत भेजें जिन्हें पीएम देश भर के लोगों के पास पहुंचाएंगे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।