VIDEO: पत्नी, प्रेमी और सुपारी किलर... एमवीआई बीवी ने बॉयफ्रेंड के लिए पति को मरवाया, 4 लाख में सौदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कटिहार में बिजली विभाग के टेक्निशियन के मर्डर केस में मृतक की पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध में प्रेमी के साथ मिलकर उसने पति का कॉनट्रैक्ट मर्डर करवा दिया।

Husband killed Wife her Boyfriend Arrested: बिहार के कटिहार से पति, पत्नी और वो की सनसनीखेज कहानी सामने आई है। इस बार 'वो' कोई महिला नहीं बल्कि एक युवक है जो पत्नी का बॉयफ्रेंड है। दोनों ने मिलकर अवैध संबंधों की राह में बाधा बन रहे पति को चार लाख की सुपारी देकर रास्ते से हटा दिया। लेकिन, तफ्तीश में साजिश का खुलासा हो गया और पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की आरोपी बीवी ट्रांसपोर्ट विभाग में अफसर है।

कटिहार रेल पुलिस ने मानसी रेल थाना क्षेत्र में जनसाधारण एक्सप्रेस में हुई बिजली विभाग के ग्रेड-वन टेक्नीशियन देवकुमार गुंजन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें तीनों मुख्य किरदार सरकारी कर्मचारी हैं। मृतक बिजली विभाग में ग्रेड-वन टेक्नीशियन था, उसकी पत्नी समिता कुमारी एमवीआई, सुपौल में कार्यरत है, जबकि पत्नी का प्रेमी अजित कुमार भी बिजली विभाग में ग्रेड-वन टेक्नीशियन के पद पर नालंदा में तैनात है।

1 जून को हुआ था मर्डर

रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने बुधवार को कटिहार में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 11 जून 2026 को बदलाघाट के समीप जनसाधारण एक्सप्रेस में देवकुमार गुंजन को गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

चार लाख में सौदा

जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी स्मति ता कुमारी और उसके प्रेमी अजीत कुमार के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्ते में देवकुमार बाधा बन रहे थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर जहानाबाद निवासी राजू कुमार उर्फ धीरज को चार लाख रुपए की सुपारी देकर ट्रेन में हत्या की वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2017 से चल रहा था इश्क

एसपी ने बताया कि पत्नी ने हत्या की वारदात को लूट साबित करने की पूरी कोशिश की। पति की हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जिसमें लूट के लिए हत्या की बात बताई। लेकिन, वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में खुलासा हो गया। स्मिता कुमारी पहले बिजली विभाग में ही ग्रेड वन टेक्निशियन के पद पर तैनात थी। उन्हीं दिनों उसकी अजीत से मुलाकात और दोस्ती हुई जो बाद में प्रेम में बदल गया। 2017 में दोनों काफी सीतामढ़ी में भी साथ कार्यरत रहे। इसी बीच परिजनों ने 2018 में समिता की शादी गुंजन से करवा दी। उनकी एक बेटी भी है।

सीतामढ़ी में साथ कार्यरत थे अजित और स्मिता

कुछ दिनों के बाद स्मिता और अजीत का अलग अलग ट्रांसफर भी हो गया पर रिश्ते कायम रहे। 2023 में वह एमवीआई बन गई। उनके अवैध संबंधों की भनक गुंजन को लग गई। उसने विरोध किया तो सूरज को चार लाख में कॉन्ट्रैक्ट देकर ट्रेन में हत्या करवा दी। अजीत ने ही सूरज को पैसे दिए थे।

सुपारी किलर का आपराधिक इतिहास

एसपी रेल ने बताया कि सुपारी किलर का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। रेल पुलिस का कहना है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

एसटीएफ ने बेहतर काम किया

एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपपत्र दाखिल कर त्वरित सुनवाई के माध्यम से सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांड की जांच में एसटीएफ की काफी मदद मिली।

कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsVIDEO: एमवीआई बीवी ने बॉयफ्रेंड के लिए पति को मरवाया, दोनों समेत 3 गिरफ्तार