VIDEO: डबल मर्डर के आरोपी ने अफसर पर बरसाई गोली, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने ठोका; जख्मी
शनिवार तड़के करीब 4:25 बजे पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने गई थी। इसी दौरान अभियुक्त ने छिपाए गए हथियार को निकालकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
Bihar Crime News: बिहार के बांका के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य शूटर को रांची रेलवे स्टेशन स्थित अमन होटल से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे गोली मारकर लंगरा बना दिया क्योंकि, आरोपी ने ने मौका पाते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन कुमार उर्फ सचिन सिंह, पिता संजय कुमार सिंह, निवासी अमहारा, थाना अमरपुर, जिला बांका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, अवैध खनन तथा बिजली अधिनियम समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बाइक सवार दो लोगों की हुई थी हत्या
इस मामले में बांका एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि, 5 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे बलिया-पड़वलो मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों गुंजन कुमार सिंह (34 वर्ष) और विंधेश्वरी कुमार (33 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में अमरपुर थाना में कांड संख्या 393/26 दर्ज कर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
रांची से गिरफ्तार हुआ अमन
तकनीकी, मानवीय और पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए मुख्य अभियुक्त को रांची से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुरानी रंजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया गया है कि शनिवार तड़के करीब 4:25 बजे पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने गई थी। इसी दौरान अभियुक्त ने छिपाए गए हथियार को निकालकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
हथियार की फॉरेंसिक जांच
एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस को बचाव में जवाबी कार्रवाई करना पड़ा। पुलिस द्वारा नियंत्रित फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया। हथियार को सुरक्षित रखते हुए एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस करा रही इलाज
घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बांका भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। पुलिस की सुरक्षा के बीच उसका इलाज कराया जा रहा है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
(बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट)
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

