Hindi NewsBihar NewsVande Bharat sleeper express train to pass through Bihar but will not stop no halt in Seemanchal
बिहार से गुजरेगी लेकिन रुकेगी नहीं, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का सीमांचल में ठहराव नहीं

बिहार से गुजरेगी लेकिन रुकेगी नहीं, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का सीमांचल में ठहराव नहीं

संक्षेप:

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन बिहार से होकर चलाई जा रही है, लेकिन प्रदेश में इसका कोई ठहराव नहीं है। इससे प्रदेश और खासकर सीमांचल के लोगों में मायूसी है। 

Jan 20, 2026 11:40 am ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। ट्रेन नंबर 27575/76 पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के कामाख्या के बीच चलेगी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। गौर करने वाली बात यह है कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बिहार से होकर गुजरेगी लेकिन किसी भी स्टेशन पर यह रुकेगी नहीं। सीमांचल क्षेत्र में इसका कोई ठहराव नहीं दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में मायूसी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, इस ट्रेन का परिचालन बिहार में किशनगंज और बारसोई से होकर किया जा रहा है। हालांकि, इन दोनों प्रमुख स्टेशनों पर इसका स्टोपेज नहीं रखा गया है। सीमांचल के लोगों को स्लीपर वंदे भारत में सफर करने के लिए पश्चिम बंगाल जाकर ट्रेन पकड़नी होगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

ये भी पढ़ें:बनारस-सियालदह अमृत भारत पटना जंक्शन पर रुकेगी, 3 ट्रेनों की टाइमिंग जान लीजिए

यह है वंदे भारत स्लीपर का रूट

कामाख्या से यह 22 जनवरी से शाम 6.15 बजे रवाना होगी। फिर रंगिया, बोंगाईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, आलुआबाड़ी, मालदा टाउन, न्यू फरक्का, आजिमगंज, कटवा, नबद्वीप , बडेल होते हुए अगले दिन सुबह 8.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से इसका नियमित परिचालन 23 जनवरी से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:छपरा, बेगूसराय और कटिहार को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन; 30 से नियमित चलेगी

14 घंटे में पूरा होगा सफर

कामाख्या और हावड़ा के बीच का सफर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से महज 14 घंटे में पूरा होगा। दोनों शहरों के बीच की दूरी 971 किलोमीटर है। यह ट्रेन औसतन 69.35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसकी अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघ घंटा रहेगी। रेलवे के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के नियमित संचालन से व्यावसायिक यात्रियों, पर्यटकों और आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे क्षेत्रीय रेल संपर्क और मजबूत होगा। आधुनिक वातानुकूलित स्लीपर कोच से लैस इस ट्रेन से उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत के यात्रियों को तेज एवं आरामदायक सफर मिलेगा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।