रेल यात्री ध्यान दें! वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 15 दिनों तक देर से चलेंगी, नया टाइम टेबल देख लें

Feb 10, 2026 09:39 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, गया/फतेहपुर
share

रेल प्रशासन के अनुसार, गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ का आंशिक रूप से संचालन किया जाएगा। वाराणसी–आसनसोल मेमू ट्रेन 13, 17 और 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट तथा 19 फरवरी को 40 मिनट विलंब से चलेगी।

रेल यात्री ध्यान दें! वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 15 दिनों तक देर से चलेंगी, नया टाइम टेबल देख लें

भारतीय रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को लेकर धनबाद–गया–डीडीयू रेल रूट पर दोपहर के बाद ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण 13 फरवरी से आगामी 15 दिनों तक कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेल प्रशासन के अनुसार, गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ का आंशिक रूप से संचालन किया जाएगा। वाराणसी–आसनसोल मेमू ट्रेन 13, 17 और 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट तथा 19 फरवरी को 40 मिनट विलंब से चलेगी। वहीं आनंद विहार–रांची झारखंड एक्सप्रेस 16 फरवरी को 135 मिनट और 19 फरवरी को 120 मिनट विलंब से आनंद विहार से खुलेगी।

कोडरमा–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 से 25 फरवरी तक 105 से 120 मिनट की देरी से कोडरमा स्टेशन से रवाना होगी। गया–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 21, 22 और 23 फरवरी को क्रमशः 90, 70 और 90 मिनट विलंब से गया से खुलेगी। इसके अलावा रांची एक्सप्रेस 21 फरवरी को आरा से 130 मिनट लेट चलेगी, जबकि पटना–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस 23 फरवरी को 75 मिनट विलंब से पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी। वैशाली–कोडरमा–वैशाली मेमू ट्रेन 22 फरवरी को वैशाली से गया तक ही संचालित होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें