
Vaishali Chunav Result 2025: वैशाली में जेडीयू के सिद्धार्थ पटेल ने RJD के अजय कुशवाहा को हराया
Vaishali Chunav Result 2025: वैशाली जिले की वैशाली असेंबली सीट पर जेडीयू के मौजूदा विधायक सिद्धार्थ पटेल ने चुनाव जीत लिया। आरजेडी के अजय कुशवाहा दूसरे और कांग्रेस के संजीव कुमार तीसरे नंबर पर रहे।
Vaishali Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की वैशाली विधानसभा सीट पर जेडीयू के मौजूदा विधायक सिद्धार्थ पटेल ने जीत हासिल कर ली। उन्होंने निकटतम प्रत्याशी राजद के अजय कुशवाहा को 32590 वोटों के अंतर हराया। कांग्रेस के संजीव सिंह तीसरे नंबर पर रहे।

Vaishali Chunav Result 2025:
शाम 5:02- वैशाली में जेडीयू के सिद्धार्थ पटेल ने आरजेडी के अजय कुशवाहा को हराया
वैशाली विधानसभा सीट पर जेडीयू ने जीत का डंका बजाया। मौजूदा विधायक सिद्धार्थ पटेल ने चुनाव जीत लिया। उन्होंने आरजेडी के अजय कुशवाहा को 32590 वोटों से हराया।
3.26- Vaishali Chunav Result 2025- 23 राउंड के बाद जेडीयू के सिद्धार्थ पटेल 25207 वोटों से आगे।
1.17- Vaishali Chunav Result 2025 LIVE- 14 राउंड के बाद जेडीयू के सिद्धार्थ पटेल 16609 वोटों से आगे।
सुबह 11.41- Vaishali Chunav Result 2025 LIVE- जेडीयू के सिद्धार्थ पटेल 5238 वोटों से आगे।
सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।
वैशाली विधानसभा सीट बिहार की जनसंख्या और सामाजिक प्रभाव के हिसाब से महत्वपूर्ण मानी जाती है। यहां जदयू ने लगातार पिछले तीन चुनावों में जीत हासिल की है। 2015 में राज किशोर सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी, जबकि 2020 में सिद्धार्थ पटेल ने बेहतर वोट शेयर के साथ सीट जीती। स्थानीय मुद्दे जैसे विकास, सड़क, सिंचाई, शिक्षा और रोजगार इस बार भी चुनावी नहीं मुद्दे होंगे। जातीय समीकरण के साथ-साथ पार्टी संगठन और मतदान के दिन की रणनीति यहां नतीजे तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
2025 के चुनाव में वैशाली सीट पर जदयू का दबदबा बरकरार रखने की कोशिश रहेगी, जबकि राजद और कांग्रेस इसे चुनौती देंगे। जातीय समीकरण के साथ बदलते राजनीतिक माहौल में मतदाता अपनी प्राथमिकता और पार्टी के विकास के वादों को ध्यान में रखते हुए मतदान करेंगे। कुल मिलाकर वैशाली सीट पर नतीजों का बिहार की राजनीतिक तस्वीर पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


