
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने वाली है। इसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह फोरलेन एक्सप्रेसवे बिहार के 7 जिलों से होकर गुजरेगा और राजधानी पटना को कोसी-सीमांचल क्षेत्र से जोड़ेगा। पटना से पूर्णिया की दूरी और सफर में लगने वाला समय भी घट जाएगा।

3 अक्टूबर, शनिवार: वैशाली के भगवानपुर में नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या की, चाची घायल, आरोपी फरार।

1 अक्टूबर, गुरुवार: वैशाली के लालगंज में रिंग बांध रिसाव की सूचना पर DM रातभर मौके पर रहीं, जायजा लिया।

29 सितंबर, मंगलवार: वैशाली के महनार स्थित लावापुर नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, जबकि परिजनों ने कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया।
27 सितंबर, रविवार: वैशाली के विदुपुर में गंगा किनारे चेचर घाट पर तेजी से कटाव हो रहा है, ग्रामीणों में चिंता है।
महज 21 साल की उम्र में बिना कोचिंग यूपीएससी क्रैक करने वाली बिहार की बेटी श्रेया श्री की सफलता और आईएएस बनने की कहानी हर युवा के लिए एक बड़ी मिसाल है।
22 सितंबर, मंगलवार: वैशाली के जंदाहा में आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने बिहार राज भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक कमलेश भगत के ठिकाने पर छापेमारी की। पटना और वैशाली में कुल 5 जगहों पर कार्रवाई जारी है।
18 सितंबर, शुक्रवार: वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में भूमि विवाद में आमोद राम की हत्या के मामले में पुलिस ने चार फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की। एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बिहार में बाढ़ से टूटे मकानों को केंद्र सरकार पीएम आवास योजना से दोबारा बनवाने पर विचार किया जाएगा। पटना से भागलपुर तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने यह बात कही।
16 सितंबर, बुधवार: वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित तेरसिया में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। दोनों नेताओं ने बाढ़ से बर्बाद हुई केले की फसल का जायजा लिया और किसानों की स्थिति देखी।