
Mahua Result: महुआ में LJP-R के संजय सिंह जीते, दूसरे पर RJD के मुकेश, तेज प्रताप तीसरा नंबर
Mahua Chunav Result 2025: वैशाली जिले की महुआ असेंबली सीट पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की करारी हार हुई। एलजेपी के संजय कुमार सिंह ने उन्हें 51938 वोटों के अंतर से हराया।
Mahua Assembly Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता जल) की करारी हार हुई है और वो तीसरे नंबर पर चले गए। तेज प्रताप पहली बार महुआ सीट से ही 2015 में विधायक बने थे। लोक जनशक्ति पार्टी के संजय सिंह चुनाव बड़े अंतर से चुनाव जीत गए हैं। आरजेडी के मौजूदा विधायक मुकेश कुमार रौशन दूसरे नंबर पर रहे। AIMIM के बच्चा राय चौथे नंबर पर रहे। तीन यादव कैंडिडेट के बीच चिराग पासवान की पार्टी से एनडीए गठबंधन के राजपूत कैंडिडेट संजय सिंह ने 45 हजार से ऊपर वोट के अंतर से जीत हासिल की है।
Mahua Chunav Result 2025:
शाम 6:09- महुआ में तेज प्रताप यादव की करारी हार, लोजपा के संजय कुमार जीते
महुआ विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव 35703 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। लोजपा के संजय कुमार सिंह 87641 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं। आरजेडी के मुकेश कुमार रौशन को 42644 वोट मिले, वो दूसरे नंबर पर रहे।
शाम 4:10- Mahua Chunav Result 2025 LIVE: 18 राउंड की वोटिंग के बाद एलजेपी के संजय कुमार 31830 वोटों से आगे। तेज प्रताप यादव तीसरे नंबर पर हैं।
3.36- Mahua Chunav Result 2025 LIVE- महुआ में तेज प्रताप यादव का बुरा हाल है। वो 21034 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। एलजेपी के संजय कुमार सिंह 34813 वोटों के अंतर से टॉप पर बने हुए हैं।
2.19- Mahua Chunav Result 2025 LIVE- 11 राउंड के बाद भी तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। पहले नंबर पर एलजेपी के संजय कुमार सिंह 17061 वोटों के साथ शीर्ष पर हैं।
सुबह 11.59- Mahua Chunav Result 2025 LIVE- 6 राउंड की काउंटिंग के बाद भी तेज प्रताप यादव 4399 वोटों के साथ चौथे नंबर पर हैं। एलजेपी के संजय कुमार सिंह 19106 वोट के साथ शीर्ष पर हैं।
सुबह 10.25- Mahua Chunav Result 2025: तीन राउंड की काउंटिंग के बाद तेज प्रताप यादव 1500 वोट के साथ चौथे नंबर पर चल रहे हैं। एलजेपी के संजय कुमार सबसे आगे हैं।
सुबह 8.16- तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं।
सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।
पिछले चुनाव में 2020 में राजद ने 36.48 प्रतिशत वोट शेयर के साथ महुआ सीट पर मजबूत वापसी की थी। मुकेश कुमार रौशन को 62,747 वोट मिले थे जबकि जदयू की आश्मा परवीन को 48,977 वोट मिले थे। तेजप्रताप यादव ने 2015 में राजद के प्रतिनिधि के रूप में यहां चुनाव जीता था, लेकिन 2020 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। अब 2025 में तेजप्रताप यादव की वापसी नई राजनीतिक चुनौतियों और गठबंधन बदलते समीकरणों के बीच हुई है। तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच मुकाबला न सिर्फ चुनावी बल्कि भावनात्मक और वैचारिक भी माना जा रहा है।
इस बार महुआ सीट पर जातीय मतभेदों के साथ स्थानीय विकास, सड़क, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे चुनावी एजेंडे का हिस्सा हैं। तेजप्रताप यादव के लिए यह चुनाव उनकी राजनीतिक पहचान को बनाए रखने का मौका है, वहीं राजद अपनी पकड़ बनाए रखने को प्राथमिकता दे रही है। एनडीए ने LJP के संजय कुमार सिंह को समर्थन दिया है, जो इस मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




