Hindi NewsBihar Newsuttar prasesh fourteen year old girl raped in patna accused also threat to kill her
यूपी की लड़की से पटना में रेप, हैवान ने 14 साल की नाबालिग को धमकी भी दी

यूपी की लड़की से पटना में रेप, हैवान ने 14 साल की नाबालिग को धमकी भी दी

संक्षेप:

पीड़िता की मां का आरोप है कि दुष्कर्मी ने किसी को घटना की जानकारी देने पर हत्या की धमकी भी दी है। इसकी वजह से परिवार के सभी लोग डरे-सहमे हैं। पटना सदर डीएसपी टू रंजन कुमार ने बताया कि मानपुर बैरिया निवासी सोनू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।

Wed, 10 Sep 2025 06:05 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार की राजधानी पटना में दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई है। यहां गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित के मां के बयान पर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना आठ सितम्बर की देर रात की है। पीड़ित किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वर्तमान में परिवार के साथ गोपालापुर थाना इलाके में रहती है। ‌

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता की मां का आरोप है कि दुष्कर्मी ने किसी को घटना की जानकारी देने पर हत्या की धमकी भी दी है। इसकी वजह से परिवार के सभी लोग डरे-सहमे हैं। पटना सदर डीएसपी टू रंजन कुमार ने बताया कि मानपुर बैरिया निवासी सोनू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:पटना मेयर सीता साहू की छीन सकती हैं शक्तियां, महापौर को क्यों जारी हुआ नोटिस
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।