यूट्यूब पर वेब सीरीज ‘खाकी’ देख बिहार के थावे मंदिर में चोरी, यूपी का युवक अरेस्ट

Dec 24, 2025 09:23 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, नगर प्रतिनिधि, गोपालगंज
share

गिरफ्तार चोर की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव निवासी देवानंद राय के पुत्र दीपक राय के रूप में की गई है। उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है।

यूट्यूब पर वेब सीरीज ‘खाकी’ देख बिहार के थावे मंदिर में चोरी, यूपी का युवक अरेस्ट

बिहार के गोपालगंज में स्थित शक्तिपीठ मां थावे भवानी के मंदिर से मां के सोने के मुकुट, हार व छतरी चुराने वाले उत्तर प्रदेश के चोर को पुलिस ने मंगलवार को थावे थाने के इटवा पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि चोरी गए आभूषणों की बरामदगी नहीं हो सकी है। यूट्यूब पर वेब सीरीज ‘खाकी’ देखने के बाद 17 दिसंबर की रात को थावे मंदिर में दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था और खुद को बचाने के लिए कई अहम साक्ष्य मिटा दिए।

गिरफ्तार चोर की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव निवासी देवानंद राय के पुत्र दीपक राय के रूप में की गई है। उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर सहित अन्य जिलों के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है।

चोरी कांड का खुलासा करते हुए एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार चोर के पास से मंदिर में चोरी के दौरान ताला काटने में प्रयुक्त कटर बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने वह जूता भी जब्त किया है, जिसे आरोपी ने 11 दिसंबर को रेकी के दौरान पहना था। घटना के समय पहने गए भूरे रंग के जैकेट को भी जब्त किया गया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें