उपेंद्र कुशवाहा के विधायक आलोक सिंह की एस्कॉर्ट गाड़ी में आग, सासाराम में मची अफरा-तफरी
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की एस्कॉर्ट गाड़ी में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरतफरी मच गई। यह हादसा सासाराम शहर में हुआ।

बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष और दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार सिंह के काफिले की एक गाड़ी में गुरुवार को अचानक आग लग गई। सासाराम टाउन थाना के समीप हुए इस हादसे से इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक आलोक कुमार सिंह सासाराम में आयोजित 'गोदरेज इंटरियो शो-रूम' के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सासाराम टाउन थाना के पास उनके काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी (स्कॉर्पियो N, रजिस्ट्रेशन संख्या: BR 24 AH 0011) से अचानक धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते गाड़ी ने आग पकड़ ली।
टला बड़ा हादसा
आग लगते ही मौके पर मौजूद विधायक आलोक सिंह के सहयोगियों और स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। बिना वक्त गंवाए स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। भारी मशक्कत के बाद कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विधायक ने जताया जनता का आभार
घटना के बाद विधायक आलोक कुमार सिंह ने सभी का हालचाल जाना और संकट की इस घड़ी में बिना डरे तुरंत मदद के लिए आगे आने वाले स्थानीय लोगों एवं अपने सहयोगियों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
(सासाराम से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


