NDA में कुछ भी ठीक नहीं- उपेंद्र कुशवाहा बोले, नॉमिनेशन का RLM बहिष्कार करेगी

NDA में कुछ भी ठीक नहीं- उपेंद्र कुशवाहा बोले, नॉमिनेशन का RLM बहिष्कार करेगी

संक्षेप:

रालोमो महुआ सीट से उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक कुशवाहा जबकि दिनारा से आलोक सिंह को मैदान में उतारने वाली थी। लेकिन सीटों में बदलाव होने से इस दल ने तीखी प्रतिक्रया देते हुए अपने नेताओं को एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन से दूर रहने का फरमान जारी कर दिया है।

Oct 15, 2025 06:29 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

बिहार चुनाव से पहले एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नाराजगी सतह पर आ गई है। सीटों के फेरबदल की सूचना से रालोमो मंगलवार देर रात असहज हो गई। रालोमो के खाते से महुआ सीट लोजपा (आर) जबकि दिनारा जदयू के खाते में जाने की सूचना मिलते ही पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। रालोमो ने अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं से कहा है कि भाजपा सहित एनडीए के किसी प्रत्याशी के नामांकन में वे शामिल नहीं हों। मंगलवार की शाम पटना से सासाराम जा रहे रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बीच रास्ते से ही लौट गए। इस बात की भी चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा ने दोपहर 12.30 बजे रालोमो के नेताओं की बैठक भी बुलाई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रालोमो से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक में रालोमो को छह सीट देने पर सहमति हुई थी। रालोमो ने महज छह सीट पर सशर्त हामी भरी। इस दल की शर्त थी कि सीटें वह तय करेगी। भाजपा नेता ने इसपर सहमति दी। रालोमो ने जिन 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की इच्छा रखी थी उनमें सासाराम, मधुबनी, दिनारा, बाजपट्टी, महुआ और उजियारपुर शामिल थी।

read moreये भी पढ़ें:
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर किस बात पर रार, राजद-कांग्रेस अड़े

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद रालामो की ओर से सभी छह सीटों पर प्रत्याशी भी तय कर लिये गये थे और लड़ाकों को इसकी सूचना भी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार शाम इस पार्टी को सूचना मिली कि महुआ सीट लोजपा (आर) जबकि दिनारा सीट जदयू के खाते में अब दी जा रही है।

पार्टी महुआ सीट से उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक कुशवाहा जबकि दिनारा से आलोक सिंह को मैदान में उतारने वाली थी। लेकिन सीटों में बदलाव होने से इस दल ने तीखी प्रतिक्रया देते हुए अपने नेताओं को एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन से दूर रहने का फरमान जारी कर दिया है। इस मामले पर हिन्दुस्तान ने उपेन्द्र कुशवाहा से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि एनडीए में रालोमो को एक तो मात्र 6 सीटें ही मिली हैं। इसमें भी यदि कोई सीट बदल दी जाएगी, तो यह बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। सीटों में किसी प्रकार की फेरबदल नहीं होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
गुड न्यूज! दीपावली, छठ में बिहार के इन 6 रूटों पर चलेंगी सबसे ज्यादा विशेष ट्रेन
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।