बिहार में एक और यूनिवर्सिटी; गिरिराज की मांग पर सीएम सम्राट ने लगाई मुहर, कहां खुलेगा, नाम क्या?

हिन्दुस्तान, बेगूसराय
Follow us on Google News
share

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दिनकर की धरती पर उनके नाम का विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

Samrat Choudhay in Begusarai
बेगूसराय में सीएम सम्राट चौधरी

Dinkar University in Begusarai: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय दौरे के दौरान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के नाम पर बेगूसराय में विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित आईओसीएल स्टेडियम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है और दिनकर की धरती पर उनके नाम का विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में विश्वविद्यालय की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच से विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की, जिस पर उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। गिरिराज सिंह ने भी इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा कि मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के लिए दिल खोल दिया है।

551 मॉडल स्कूलों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के मंच से राज्य के 551 आदर्श विद्यालयों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है ताकि सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता निजी विद्यालयों के समकक्ष हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मॉडल विद्यालय विकसित कर रही है, जहां अधिकारी, विधायक, सांसद और आम नागरिक सभी अपने बच्चों को पढ़ाना पसंद करें। शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को इतना मजबूत कर देना है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े। सीएम ने कहा कि बिहार की पहचान ज्ञान की भूमि के रूप में रही है।

बिहार बनेगा अपराधमुक्त

कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को हर हाल में अपराधमुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुसाशन का राज स्थापित करने का जो अभियान चलाया था वह जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "या तो अपराधी जेल जाएंगे या उन्हें बिहार छोड़ना होगा।" सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई अनवरत चलती रहेगी।

मॉडल स्कूल का निरीक्षण

बरौनी के आईओसीएल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने बीपी स्कूल परिसर स्थित मॉडल विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं बहाल करने केलिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय चौधरी, मंत्री रामकृपाल यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में एक और यूनिवर्सिटी; गिरिराज की मांग पर सीएम सम्राट ने लगाई मुहर