Hindi NewsBihar Newsunion ministr nityanand rai and upendra kushwaha meet to nitish kumar
बिहार में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, सीएम नीतीश से मिले नित्यानंद और उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, सीएम नीतीश से मिले नित्यानंद और उपेंद्र कुशवाहा

संक्षेप:

रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वह मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, रालोमो के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी सीएम आवास पहुंचे हैं।

Nov 16, 2025 11:49 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर अब हलचल बढ़ने लगी है। ऐसी उम्मीद है कि नीतीश कुमार बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर शपथ ले सकते हैं। इस बीच रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई है। वहीं, रालोमो के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी सीएम आवास पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज है। दिल्ली में शनिवार की शाम को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, सरकार गठन पर चर्चा हुई। अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और संगठन प्रभारी विनोद तावड़े ने भी अमित शाह से मुलाकात की है।

ये भी पढ़ें:बिहार में यहां जनसुराज के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त, नोटा नोटा से भी कम वोट

सोमवार को सीएम नीतीश कुमार देेंगे इस्तीफा

राज्य मंत्रिपरिषद की सोमवार को बैठक होगी। यह मौजूदा नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक है। इसमें मंत्रिपरिषद भंग करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री राजभवन जाकर विधिवत इस्तीफा देंगे। बुधवार को वे 10वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।