मेरे स्वागत के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल ना करें, नित्यानंद राय का बिहार बीजेपी चीफ को खत

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
Follow us on Google News
share

नित्यानंद राय ने लिखा है कि हमलोग जब भी किसी जिले में पार्टी या अन्य सरकारी कार्यक्रमों में जाते है, तब स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा वाहनों का जो उपयोग किया जाता है, ऐसा कोई भी वाहन का उपयोग मेरे किसी भी कार्यक्रम में नहीं किया जाए।

मेरे स्वागत के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल ना करें, नित्यानंद राय का बिहार बीजेपी चीफ को खत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाहनों का उपयोग कम करने की जनता से अपील के बाद कई नेताओं ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार बीजेपी प्रमुख संजय सरावगी को एक अहम खत लिखा है। इस खत के जरिए केंद्रीय मंत्री ने साफ-साफ लहजे में कहा है कि उनके स्वागत में कार्यकर्ता अतिरिक्त वाहन लेकर ना आएं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखा है और पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया को भी भेजा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए किए गए आह्वान का अनुपालन हो। इसलिए निवेदन है कि हमलोग जब भी किसी जिले में पार्टी या अन्य सरकारी कार्यक्रमों में जाते है, तब स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा वाहनों का जो उपयोग किया जाता है, ऐसा कोई भी वाहन का उपयोग मेरे किसी भी कार्यक्रम में नहीं किया जाए।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री की अपील के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत तमाम मंत्रियों के काफिले के वाहनों की कतार में कटौती की गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अपने कारकेड में भी वाहनों की संख्या कम अथवा न्यूनतम करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों व पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कॉन्फ्रेंस या सरकारी बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनिश्चित कराएं। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में संचालित होने वाली कैंटीन में पाम ऑयल के कम से कम प्रयोग का निर्देश दिया है।

मंत्रियों ने वाहनों की संख्या घटाई, एस्काॅर्ट के अलावा एक गाड़ी

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील के बाद राज्य के मंत्रियों ने काफिला कम करना शुरू कर दिया है। इनके काफिले में पुलिस एस्कार्ट के अलावा केवल एक गाड़ी ही चल रही है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल शुरू से ही एक गाड़ी से चलते हैं। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी वाहन कम करके एक कर दिया है। अन्य मंत्री भी सुरक्षाकर्मी को छोड़ एक वाहन से सफर कर रहे हैं।

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल एक वाहन से चल रहे हैं। प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकारी दौरों के लिए ट्रेन के इस्तेमाल पर भी विचार कर रहे हैं। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एस्कॉर्ट सहित दो गाड़ी के साथ अपने विभागीय कार्यालय पहुंचे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।