वैशाली में बेकाबू ट्रक बना काल; 5 लोगों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share

वैशाली के बेलसर प्रखंड में बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। फिर भागने के दौरान ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई।

वैशाली में बेकाबू ट्रक बना काल; 5 लोगों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत

वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के मौना के पास बेकाबू ट्रक ने पांच लोगों को रौंद दिया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना के फकुली-लालगंज मार्ग के मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने पहले दो बाइक सवारों को रौंदा, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद भागने के दौरान वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में महिला और बुजुर्ग को कुचल दिया। जिसमें कुल तीन लोगों की जान चली गई। आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।