बिहार में चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया रेप, गर्भपात का दबाव बनाया तो सच्चाई हुई उजागर

हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बांकेबाजार, गयाजी
Follow us on Google News
share

बिहार के गयाजी जिले में एक चाचा ने अपनी भतीजी को हवस का शिकार बनाया। नाबालिग भतीजी अब गर्भवती हो गई है और चाचा उसपर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। पिता ने अब इस मामले में थाने में केस दर्ज कराया है। 

gaya news

बिहार में एक चाचा ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। गयजी जिले मेें यहां चाचा ने अपनी ही भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग लड़की अब गर्भवती और यह भी आरोप है कि चाचा उसपर गर्भपात कराने के लिए दबाव भी बना रहा है। बांकेबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह संवेदनशील मामला सामने आया है। पुलिस ने अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाह ने की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब पांच महीने पहले अपनी नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाया था। लोक-लाज और आरोपी के खौफ के कारण पीड़िता ने यह बात किसी से नहीं कही। जब किशोरी गर्भवती हो गई, तब सच सबके सामने आ गया। आरोपी गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़िता के पिता ने हिम्मत जुटाकर मंगलवार को बांकेबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी इनपुट और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार और सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाह ने बताया कि पीड़िता का जल्द ही मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

शेरघाटी के बीटी बीघा से अगवा महिला बरामद

इधर करीब दो महीने पहले शेरघाटी थाने के बीटी बीघा गांव से अगवा हुई विवाहिता को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है। मामले का नामजद अभियुक्त अब भी फरार है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के मदनपुर के रंजन कुमार ने सात मई को शेरघाटी थाने में अपनी पत्नी दीपिका कुमारी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस समय दीपिका अपने मायके बीटी बीघा गांव में रह रही थी। प्राथमिकी में सूरज कुमार नामक युवक को अपहरण का आरोपी बनाया गया था। शेरघाटी के थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान महिला को दिल्ली में रह रही थी। पुलिस की दबिश से शेरघाटी पहुंची, जहां उसे बरामद कर लिया गया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।