बिहार मे नाबालिग भतीजी का रेप कर चाचा ने बनाया वीडियो, संबंध बनाने से इनकार करने पर पति को भेजा
द तो तब हुई जब शादी के बाद भतीजी ने संबंध बनाने से इंकार किया तो वीडियो को भतीजी के पति को भेज दिया। नाराज पति ने युवती से संबंध तोड़ लिया और मारपीट कर मैके पहुंचा दिया। अब पीड़िता द्वारा महिला थाने में कथित चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बिहार के शेखपुरा जिले में एक चाचा ने रिश्तों को तार - तार कर शादीशुदा भतीजी का घर उजाड़ दिया। दो साल पहले नाबालिग भतीजी का रेप कर मोबाइल से वीडियो बना लिया। ब्लैकमेलिंग कर दो साल तक उसका यौन शोाण किया। हद तो तब हुई जब शादी के बाद भतीजी ने संबंध बनाने से इंकार किया तो वीडियो को भतीजी के पति को भेज दिया। नाराज पति ने युवती से संबंध तोड़ लिया और मारपीट कर मैके पहुंचा दिया। अब पीड़िता द्वारा महिला थाने में कथित चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने कहा कि घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वीडियो वायरल करने के बाद से वह घर छोड़कर फरार है। पुलिस के समक्ष दिये बयान में पीड़िता ने कहा है कि दो साल पहले उनके घर वाले बाहर गये थे तो गोतिया में लगने वाले चाचा ने घर में घुसकर रेप किया और वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चाचा ने कई दफा उसके साथ यौन संबंध बनाया। फरवरी में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद भी चाचा यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इंकार करने पर पति को वीडियो भेज दिया। नाराज पति और ससुराल के लोगों ने उससे संबंध तोड़ लिया है। घटना की जानकारी होने के बाद गांव के लोगों में काफी नाराजगी है। जबकि, आरोपी और उसका पूरा परिवार घर छोड़कर भाग निकला है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से इंटर की छात्रा ने की थी आत्महत्या
इधर मुजफ्फरपुर के ही रामपुरहरि थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटर की छात्रा की आत्महत्या का कारण उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल किया जाना था। छात्रा की मौत के बाद भी आरोपित युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद भी वह सोशल मीडिया पर ऐसे फोटो और वीडियो वायरल करता रहा। मामले में पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट से यह सामने आया है।
दो साल पहले हुई इस घटना में छात्रा के पिता के परिवाद के आधार पर कोर्ट के आदेश पर रामपुरहरि थाने की पुलिस ने बीते साल छह जून को एफआईआर दर्ज की थी। आरोपित प्रिंस कुमार 20 जनवरी 2026 से न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने केस डायरी और चार्जशीट में स्पष्ट किया है कि इंटर की छात्रा ने 26 अक्टूबर 2024 को घर में आत्महत्या कर ली थी। उस समय उसके परिजनों को मामले की जानकारी नहीं थी।
मौत के बाद भी आरोपित युवक ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस और फेसबुक आईडी पर डाली तो एक साल बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। रामपुरहरि थाने के थानेदार शिवेंद्र कुमार ने बताया कि चार्जशीट के आधार पर आरोपित पर त्वरित विचारण का प्रस्ताव भेजा जाएगा।


