Hindi NewsBihar NewsUdit Narayan meets Nitish Kumar in Patna CM even posted photo
क्या उदित नारायण राजनीति में आने वाले हैं? पटना में नीतीश से मिले, सीएम ने फोटो भी छापा

क्या उदित नारायण राजनीति में आने वाले हैं? पटना में नीतीश से मिले, सीएम ने फोटो भी छापा

संक्षेप:

मशहूर गायक उदित नारायण ने बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इससे पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने नीतीश के कार्यों की जमकर सराहना भी की। 

Dec 24, 2025 10:31 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इससे सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। उदित नारायण बुधवार को पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम से मुलाकात की। खास बात यह है कि नीतीश ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है। सियासी गलियारों में इसके मायने निकाले जाने लगे हैं। उदित नारायण के राजनीति में आने की अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में उदित नारायण के साथ मीटिंग के तीन फोटो साझा किए हैं। इस दौरान जेडीयू के वरीय नेता एवं मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। यह शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। वहीं, उदित नारायण ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से भी मुलाकात की।

उदित नारायण ने की नीतीश की तारीफ

बिहार पहुंचे सिंगर उदित नारायण ने इससे पहले मीडिया से बातचीत में मौजूदा सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पटना में फ्लाइट से उतरते ही सुंदर एयरपोर्ट दिखा। बिहार में बहुत विकास हुआ है, सब कुछ देखकर मजा आ गया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि 10वीं बार सीएम की कुर्सी संभाली, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने बहुत काम किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग डेढ़ साल बाद नीतीश और उदित नारायण की मुलाकात हुई है। अगस्त 2024 में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में दोनों पटना में मिले थे। बता दें कि उदित नारायण मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। इनका पूरा नाम उदित नारायण झा है, जो मैथिली ब्राह्मण हैं। उनका पैतृक गांव सुपौल जिले के बैसी में है। उनके पिता मूलरूप से नेपाल के रहने वाले थे।

बताया जाता है कि उदित नारायण ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सुपौल में की और बाद में काठमांडू चले गए थे। वहां नेपाल रेडियो में करियर की शुरुआत की। कुछ सालों बाद वे मुंबई आ गए और बॉलीवुड सिंगर बन गए। 90 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में हिट गाने दिए।

ये भी पढ़ें:अब शशि थरूर नीतीश के काम पर फिदा, कहा- वर्ल्ड क्लास है पटना का बापू टावर

उदित नारायण ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार के सुपौल में पूरी की और बाद में काठमांडू के रत्न राज्य लक्ष्मी कैंपस से इंटरमीडिएट किया। 1970 के दशक में वे रेडियो नेपाल पर स्टाफ सिंगर के रूप में मैथिली, नेपाली और भोजपुरी गाने गाते थे। 1978 में संगीत छात्रवृत्ति पर मुंबई आकर भारतीय विद्या भवन में शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।