Hindi NewsBihar NewsTwo trucks loaded with smuggled goods disappeared from motipur police station muzaffarpur
तस्करी के माल लदे दो ट्रक थाने से गायब हो गए, बिहार में गजब हुआ

तस्करी के माल लदे दो ट्रक थाने से गायब हो गए, बिहार में गजब हुआ

संक्षेप:

दारोगा उमाशंकर सिंह ने एफआईआर में कहा है कि थाना का कोई सरकारी भवन नहीं होने के कारण मोतीपुर चीनी मिल के पुराने भवन में थाना संचालित हो रहा है। मिल के खुले मैदान में जब्त गाड़ियों को रखा जाता है।

Jan 07, 2026 08:02 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के एक थाने से दो ट्रक गायब हो गए। इन ट्रकों पर तस्करी के माल लदे थे। थाने से दो ट्रकों के गायब होने पर हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल जीएसटी चोरी कर तस्करी के माल से लदे जब्त किए गए दो ट्रक मोतीपुर थाना परिसर से गायब हो गए। दारोगा उमाशंकर सिंह के आवेदन पर माल समेत ट्रक चोरी की बीते दो जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें दोनों ट्रक के अज्ञात चालक व मालिक यूपी के संतकबीर नगर, खलीलाबाद के बरदहिया बाजार, वार्ड 11 के अजय तिवारी व गोरखपुर के काकुपार निवासी विमल तिवारी को नामजद आरोपित बनाया गया है। चार दिनों से गायब यूपी नंबर के दोनों ट्रकों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। उनके मालिकों से संपर्क भी साधा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दारोगा ने आवेदन में बताया है कि जीएसटी के अधिकारियों ने बीते 31 दिसंबर को माल लदे तीन ट्रकों को जब्त किया था। इन्हें मुजफ्फरपुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। जीएसटी के वैध कागजात नहीं देने के कारण तीनों ट्रकों को जब्त कर अधिकारियों ने मोतीपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया था। तीनों ट्रकों की जब्ती सूची बनाकर जीएसटी के सहायक आयुक्त ने पुलिस को दे दी थी। आग्रह किया गया था कि अगले आदेश तक इन ट्रकों को पुलिस अपने अभिरक्षा में रखे। इसी बीच दो जनवरी की अहले सुबह थाना से दोनों ट्रक थाना परिसर से गायब पाए गए।

ये भी पढ़ें:बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड, अभी और गिरेगा पारा; 4 दिन आफत ही आफत

दारोगा उमाशंकर सिंह ने एफआईआर में कहा है कि थाना का कोई सरकारी भवन नहीं होने के कारण मोतीपुर चीनी मिल के पुराने भवन में थाना संचालित हो रहा है। मिल के खुले मैदान में जब्त गाड़ियों को रखा जाता है। ट्रक संख्या यूपी-53 ईटी 1421 और यूपी-53 डीटी 1358 को उसके चालक और मालिक ने मिलीभगत करके रात दो से तीन बजे के बीच में अंधेरा व कोहरे का लाभ उठाकर गायब कर दिया।

करजा में बालू लदे ट्रक को पुलिस ने छोड़ दिया था

जब्त ट्रकों के गायब होने का मामला जिले में नया नहीं है। इससे पहले करजा, सदर और अहियापुर थाने की अभिरक्षा से ट्रक गायब हो चुके हैं। करजा में बालू लदे ट्रकों को खनन विभाग की टीम ने जब्त किया था। इन ट्रकों को थाना के दारोगा ने चालक व मालिक से मिलीभगत कर थाने से छोड़ दिया था। मामला सुर्खियों में आया तो ट्रकों के गायब होने का केस बनाया गया। लेकिन, खनन अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया तो तत्कालीन दारोगा पर कार्रवाई हुई थी।

ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 7 जनवरी:लवलाइफ में रोमांटिक रहें, IT प्रोफेशनल्स को लग सकता है झटका
ये भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला और सूई चुभोई,बिहार के थाने में युवक से हैवानियत
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।