बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर कंटेनर से टकराई कारें, सिर धड़ से हुआ अलग; 2 की मौत

Jan 11, 2026 07:07 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share

दो कार मोकामा से पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान फुलेलपुर गांव के पास स्कॉर्पियो सहित दो कार अनियंत्रित होकर अचानक एक कंटेनर से टकरा गई। एक वाहन का नंबर हरियाणा, जबकि अन्य बिहार के हैं। घटनास्थल का मंजर काफी भयावह था।

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर कंटेनर से टकराई कारें, सिर धड़ से हुआ अलग; 2 की मौत

पटना के बाढ़ अनुमंडल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैै। यहां अथमलगोला थाना अंतर्गत फुलेलपुर गांव के पास कोहरे के कारण दो कार कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग बुरी तरह जख्मी हैं। दुर्घटना में दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव व घायलों को कार से निकाला। घायलों को इलाज के लिए बख्तियारपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। एक मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया।

अथमलगोला थानेदार ने बताया कि फिलहाल मृतक, घायलों और वाहन मालिकों की पहचान नहीं हो पायी है। घटना बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर रात करीब 10.30 बजे घटी। दो कार मोकामा से पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान फुलेलपुर गांव के पास स्कॉर्पियो सहित दो कार अनियंत्रित होकर अचानक एक कंटेनर से टकरा गई।

एक वाहन का नंबर हरियाणा, जबकि अन्य बिहार के हैं। घटनास्थल का मंजर काफी भयावह था। कार सवार चीख-चिल्ला रहे थे। थानेदार ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंटेनर सड़क पर खड़ी थी या चल रही थी। हादसे के बाद फोरलेन पर लंबा जाम लग गया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।