जंगली जानवरों के लिए लगाया था करंट वाला नंगा तार, फंस गए दो लड़के; मौत पर कोहराम

हिन्दुस्तान, नौबतपुर, निज संवाददाता
share

खेत में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए नंगे बिजली के तार बिछाए गए थे। उनकी चपेट में आने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद भारी बवाल हुआ।

Electric current
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार की राजधानी पटना में जानवरों के लिए लगा गए करंट नंगे तार की चपेट में आकर एक युवक और किशोर की मौत हो गई। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव के बहियार में गुरुवार की है। खेत में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए नंगे बिजली के तार बिछाए गए थे। उनकी चपेट में आने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जानीपुर थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव निवासी दीना राम का 17 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार शामिल है। दूसरे मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। वह बाहरी मजदूर था और ग्रीन सिटी में मजदूरी करता था। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मुआवजे की मांग को लेकर करीब छह घंटे तक लोगों ने शवों को घटनास्थल से उठाने नहीं दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।

परिजनों का आरोप है कि शेखोपुर बहियार में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में नंगा बिजली का तार बिछाया गया था। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान दोनों उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके परिजनों ने मौके पर पहुंच मुआवजे की मांग को लेकर शवों को उठाने का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए नौबतपुर, जानीपुर व पिपलावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिजनों और ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया।

छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज सकी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस खेत में बिछाए गए बिजली के तार और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। फुलवारीशरीफ एसडीपीओ-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार में यह पहली घटना नहीं है जब खेतों में लगाए गए तार की चपेट में निर्दोष लोग आ गए हों। दरअसल, जंगली सूअर, नीलगाय जैसे जानवरों से फसलों का काफी नुकसान होता है। इन जानवरों को खेतों तक आने से रोकने के लिए ग्रामीण इलाकों में अवैध तरीके से बीजली का उपयोग किया जाता है। खेतों को चारों ओर से नंगे तार से घेर दिया जाता है ताकि जानवर पहुंचें तो बाहर की करंट का झटका लगने पर भाग जाएं और फसल सुरक्षित रहे। हालांकि, कृषि और बिजली विभाग द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को आगाह किया जाता है। उसके बाद भी ऐसी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। गुरुवार को नौबतपुर में दो लड़कों की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। उनके परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गयी है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsजंगली जानवरों के लिए लगाया था करंट वाला नंगा तार, फंस गए दो लड़के; मौत पर बवाल