Hindi NewsBihar Newstwist in Aman Shukla murder case connection with Nalanda police interrogating wife
अमन शुक्ला हत्याकांड में नया मोड़: नालंदा से है गहरा रिश्ता, पत्नी से पूछताछ कर रही पुलिस

अमन शुक्ला हत्याकांड में नया मोड़: नालंदा से है गहरा रिश्ता, पत्नी से पूछताछ कर रही पुलिस

संक्षेप:

अमन का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। उसने अनीसाबाद स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई की थी और बाद में मुजफ्फरपुर के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में एचओडी पद पर भी कार्य किया।

Jan 07, 2026 12:54 pm ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार की राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में 52 लाख रुपये की लूट के आरोपी अमन शुक्ला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से उसके पैतृक घर और परिवार में दहशत का माहौल है। बदमाशों ने अमन शुक्ला को उसकी पत्नी और बच्चे के सामने ही निशाना बनाया था ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमन शुक्ला मूल रूप से नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मलावां गांव का निवासी था। हत्या की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव में मातम और सन्नाटा पसर गया है। हालांकि, ग्रामीण इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

ये भी पढ़ें:अमन शुक्ला हत्याकांड: पुलिस ने 6 संदिग्धों को पकड़ा, लव अफेयर के एंगल से भी जांच

अमन शुक्ला के परिजनों के अनुसार, अमन पिछले कई वर्षों से अपने गांव को छोड़कर पटना में ही परिवार के साथ रह रहा था। उन्होंने बताया कि अमन शुक्ला कब और कैसे शिक्षा के क्षेत्र से निकलकर अपराध की दुनिया में पहुंच गया, इसकी उन्हें भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस पूरी कड़ी खंगाल रही है।

परिजनों ने कहा अमन का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। उसने अनीसाबाद स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई की थी और बाद में मुजफ्फरपुर के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में एचओडी (विभागाध्यक्ष) के पद पर भी कार्य किया। इसके बावजूद वह किस परिस्थिति में और किन कारणों से अपराध की राह पर चला गया, यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

घटना के बाद परिवार ने इस पूरे मामले में नया मोड़ देते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। परिवार का कहना है कि अमन की हत्या के पीछे गहरी साजिश हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष और गहन जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस हत्याकांड की हर पहलू से जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।

इस हत्या के बाद पटना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि इस हत्या ने एक बार फिर राजधानी में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।