मौत बनकर दौड़ा ट्रक, तिलक समारोह से लौट रहे 10 लोगों को रौंदा; 2 की मौत पर मचा कोहराम

Feb 06, 2026 08:28 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

तिलक समारोह में खाना बनाने वाले 10 लोग एक टेंपो से लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक  ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार कर रौंद दिया।

मौत बनकर दौड़ा ट्रक, तिलक समारोह से लौट रहे 10 लोगों को रौंदा; 2 की मौत पर मचा कोहराम

बिहार के सासाराम-चौसा पथ में सोनवर्षा मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो सवार बावर्ची और मजदूरों को रौंद दिया। जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच लोगों को गंभीर स्थिति में ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। तीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी तिलक समारोह से लौट रहे थे। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

मृतकों की पहचान कर ली गयी है। उनमें शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया निवासी राम अवदान पासवान के पुत्र महेंद्र पासवान, सरोज कुमार बैठा, पिता रामा मुनी बैठा के रूप में की गई है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी रामसागर साह (बावर्ची), मनोज साह (बावर्ची), पिंटू यादव, मधु कमारी और रीना देवी को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर सरस्वती देवी, कुसुम कुमारी और प्रियंका को प्राथमिक इलाज के बाद मुक्त कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि सभी पड़वलिया गांव में आयोजित तिलकोत्सव समारोह में खाना बनाकर 10 मजदूरों के साथ टेंपो से देर रात सासाराम लौट रहे थे। इस बीच सोनवर्षा मोड़ के समीप घटना हो गई। सड़क पर दौड़ रहे एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया।

दुर्घटना के बारे में थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि हादसे में डैमेज टेंपो और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया। शेष घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच जारी है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। ट्रक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की अनुशंसा की जाएगी।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।