
ASI के पीछे मौत बनकर दौड़ा ट्रक, ड्यूटी से घर लौट रहे लालू को रौंदा; बीवी कर रही थी इंतजार
लालू शाह पटना पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर जब बाइक से घर वापस लौट रहा थे, तभी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से आकर कुचल दिया।
बिहार के सीवान में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ पर शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पुलिसकर्मी को कुचल दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर खुर्द गांव निवासी 40 वर्षीय लालू शाह थे जिनका एक साल पहले एसएसआई पद पर प्रमोशन हुआ था।
बताया गया है कि लालू शह पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। शनिवार को वह छुट्टी लेकर जब बाइक से घर वापस लौट रहा थे, तभी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से आकर कुचल दिया। घटना के बाद आवाज सुनकार आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से लालू को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। लेकिन, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रघुनाथपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन की लिखित शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। अभी तक पीड़ित परिजन की ओर से किसी के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं की गयी है।
मृतक लालू शाह दरौली थाना क्षेत्र के डुमरांहर बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि वे पटना में अपनी ड्यूटी पूरी कर बेहद खुश होकर घर के लिए निकले थे। अपनी पसंदीदा बुलेट मोटरसाइकिल से वे जैसे ही रघुनाथपुर के नावादा मोड़ के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लालू साह सड़क पर दूर जा गिरे और उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। बुलेट भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
लालू के साथियों ने बताया कि वह काफी तेजतर्रार और इमानदार पुलिस कर्मी थे। हादसे के बाद उन्हें घायल अवस्था में उन्हें रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन तबतक लालू की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार मच गई। पत्नी बार बार बेहोश हो रही थी।





