गुड न्यूज! मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डे के साथ बनेगा प्रशिक्षण अकादमी, रक्सौल एय़रपोर्ट पर भी नया अपडेट

Jun 03, 2025 06:16 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना/मुजफ्फरपुर
share

दरअसल, बिहार में नौ शहरों में केंद्र की उड़ान योजना के अंतर्गत हवाई अड्डों को विकसित किया जा रहा है। इसके तहत मुजफ्फरपुर के पताही में हवाई अड्डा के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। उड़ान योजना के तहत इसके लिए 25 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है।

गुड न्यूज! मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डे के साथ बनेगा प्रशिक्षण अकादमी, रक्सौल एय़रपोर्ट पर भी नया अपडेट

मुजफ्फरपुर के पताही में हवाई अड्डा के साथ प्रशिक्षण अकादमी भी बनेगा। इस हवाई अड्डा की चहारदीवारी और रनवे निर्माण करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई है। दरअसल, बिहार में नौ शहरों में केंद्र की उड़ान योजना के अंतर्गत हवाई अड्डों को विकसित किया जा रहा है। इसके तहत मुजफ्फरपुर के पताही में हवाई अड्डा के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। उड़ान योजना के तहत इसके लिए 25 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है।

उधर, रक्सौल में प्रस्तावित हवाई अड्डा के मास्टर प्लान में संशोधन किया गया है। इसके लिए 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी अनुमति प्राधिकरण से मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पूर्वी चंपारण के डीएम को पत्र लिखा गया है।

प्रशिक्षण अकादमी के लिए 15 वर्ष के लिए एमओयू

इस संबंध में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ 15 वर्ष का एक समझौता किया गया है। विधि विभाग के स्तर से इससे संबंधित अनुमति मिलने के बाद इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। यहां चाहरदीवारी और रनवे निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया है। साथ ही यहां के हवाई अड्डा में एक वीआईपी लॉज का निर्माण होगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जल्द निर्माण शुरू होगा।

रक्सौल में 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण

रक्सौल में हवाई अड्डा निर्माण के लिए 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके मास्टर प्लान में थोड़ा संशोधन किया गया है। रक्सौल हवाई अड्डा के सामने से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को मोड़ने में असमर्थता के कारण ए-320 मॉडल के हवाई जहाज के उड़ान के लिए इसे उपर्युक्त पाया गया है। इसे लेकर पूर्वी चंपारण के डीएम को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। भूमि अर्जन के लिए 207 करोड़ रुपये की अनुमति प्रदान की गई है। मुआवजा वितरण के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।