समस्तीपुर में ट्रेन के लोको पायलट की हत्या, ड्यूटी से घर लौटते समय अपराधियों ने गोली मारी

वार्ता समस्तीपुर
share

समस्तीपुर जिले के ताजपुर में रेलवे के लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। समस्तीपुर में ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय उन पर बदमाशों ने हमला किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

समस्तीपुर में ट्रेन के लोको पायलट की हत्या, ड्यूटी से घर लौटते समय अपराधियों ने गोली मारी

बिहार के समस्तीपुर जिले में ट्रेन के लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात ताजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात को हुई। 45 वर्षीय प्रमोद कुमार रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे। समस्तीपुर से ड्यूटी कर वह रात में मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। प्रमोद बसही भिंडी गांव के रहने वाले थे। वारदात हरपुर भिंडी गांव के पास हुई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार लोको पायलट का शव सड़क किनारे पाया गया। उनकी बाइक भी पास में पड़ी हुई थी। शुक्रवार अहले सुबह जब राहगीरों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ड्यूटी खत्म कर करीब 10 बजे निकले थे। इसी बीच रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई। उनके पीठ और पेट में गोली लगी है। आशंका जताई जा रही है कि लूट की नीयत से अपराधियों ने उनकी हत्या की। हालांकि, जांच के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

(विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।