Hindi NewsBihar Newstrain divided into two parts while running at ara station banglore city express
इंजन और डिब्बे आगे निकल गए, बाकी कोच ट्रैक पर खड़े रहे; दो टुकड़ों में बंटी ट्रेन

इंजन और डिब्बे आगे निकल गए, बाकी कोच ट्रैक पर खड़े रहे; दो टुकड़ों में बंटी ट्रेन

संक्षेप:

रेलवे सूत्रों के अनुसार कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन दो भागों में अलग हुई। यह घटना इतनी अचानक हुई कि बड़ा हादसा होने की पूरी आशंका थी, लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची।

Nov 30, 2025 11:34 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, भोजपुर
share Share
Follow Us on

दानापुर रेल मंडल के आरा–डीडीयू रेल खंड पर शनिवार की शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। जहां दानापुर से बेंगलुरु जाने वाली स्पेशल ट्रेन 03241 बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस अचानक दो हिस्सों में बंट गई। यह घटना आरा रेलवे स्टेशन के आगे कारीसाथ स्टेशन के पास शनिवार देर शाम को हुई।बताया जाता है कि शनिवार की शाम तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही बेंगलुरु एक्सप्रेस, जैसे ही आरा स्टेशन से बक्सर की ओर बढ़ी, अचानक यात्रियों ने एक जोरदार झटका महसूस किया। देखते ही देखते ट्रेन दो अलग-अलग टुकड़ों में बंट चुकी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंजन और कई डिब्बे आगे निकल गए, जबकि बाकी कोच ट्रैक पर ही रुक गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए पूरे ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन दो भागों में अलग हुई। यह घटना इतनी अचानक हुई कि बड़ा हादसा होने की पूरी आशंका थी, लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची।

इंजन का हिस्सा कई किलोमीटर आगे निकल गया था, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद वापस लाया गया और पिछले डिब्बों से फिर से जोड़ा गया। इस दौरान अप लाइन पर परिचालन घंटों तक बाधित रहा। पटना–डीडीयू रेल खंड पर कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:बिहार में रोज 10 घरों की बत्ती होगी गुल, बिजली बिल नहीं वसूली का प्लान
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।