
साले की शादी में जीजा की दर्दनाक मौत, बाइक से जा रहा था बारात; हादसा कैसे हुआ
मृतक की पहचान किशनगंज जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र धर्मगंज निवासी भोला साह के पुत्र मनोज साह के रूप में की गई। वह अपने साले की शादी में जा रहा था।
बिहार के पूर्णिया में बायसी थानाक्षेत्र के जनता के समीप बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। प्रत्यक्षदर्शायों ने बताया कि बायसी की ओर से तेज रफ्तार आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किशनगंज जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र धर्मगंज निवासी भोला साह के पुत्र मनोज साह के रूप में की गई। इस हादसे के बाद शादी वाले घरों में मातम का माहौल छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि वह बायसी थाना क्षेत्र मीनापुर पंचायत के बैरिया गांव से अमौर थाना क्षेत्र के खहरिया बाइक से सवार होकर साला का बरात जा रहा था। जाने के क्रम में अचानक स्टेट हाईवे 99 पर जनता मोड़ के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दुर्घटनग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने मारी ठोकर
एक अन्य घटना में बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत जानकीनगर थानाक्षेत्र के मधुबन चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों का इलाज बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के मधुबन वार्ड नंबर एक निवासी सिकंदर ऋषि पिता हीरो ऋषि तथा करण कुमार पिता शंभू कुमार यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सिकंदर ॠषि मधुबन चौक के समीप सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 107 को पार कर रहे थे। इसी दौरान मुरलीगंज से जानकीनगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दी।

लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें



