मेट्रो निर्माण के दौरान पटना में कैसी होगी ट्राफिक व्यवस्था? यातायात पुलिस बना रही खास प्लान

लाइव हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
Follow us on Google News
share

आयकर गोलंबर से जू के बीच अलग-अलग इलाके में नेहरू पथ के आधे हिस्से पर दोनों लेन की गाड़ियां चलेंगी। वाहनों के दबाव और लोगों की परेशानी को देखते हुए यातायात पुलिस यह योजना बना रही है।

पटना मेट्रो निर्माण

Patna Metro News: बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान आम लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं हो उसकी व्यवस्था की जा रही है। आयकर गोलंबर से जू के बीच अलग-अलग इलाके में नेहरू पथ के आधे हिस्से पर दोनों लेन की गाड़ियां चलेंगी। वाहनों के दबाव और लोगों की परेशानी को देखते हुए यातायात पुलिस यह योजना बना रही है। इससे मेट्रो का काम भी चलता रहेगा। इसके साथ ही वाहनों का परिचालन भी होता रहेगा।

औसतन 30 मीटर की जगह 15 मीटर चौड़ाई वाली सड़क पर गाड़ियां चलेंगी। दोनों तरफ के यातायात संचालन के लिए बीच में अस्थाई डिवाइडर से सड़क की दो लेन बनेगी। नेहरू पथ के उत्तर दिशा में निर्माण होने पर दूसरी ओर के करीब आधे हिस्से पर गाड़ियां दौड़ेंगी। वहीं दक्षिण में निर्माण कार्य होगा तो इसी तर्ज पर सड़क के उत्तरी हिस्से में वाहनों का परिचालन होगा। इस संबंध में यातायात पुलिस की गुरुवार को मेट्रो निर्माण करने वाली एजेंसी के साथ अहम बैठक हुई।

ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने बताया कि पटना में यातायात को सुचारु रखने की योजना तैयार कर ली गई है। इसे अब नगर विकास विभाग के पास भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में भूमिगत निर्माण के कार्य में कम से कम दो साल लगेंगे। जू के गेट नंबर एक से आयकर गोलंबर के बीच अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। पुलिस की पूरी कोशिश होगी कि मेट्रो निर्माण कार्य से आम जनों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो।

डायवर्जन की थी योजना

नेहरु पथ पर मेट्रो का निर्माण होना है। इसके लिए टनल बनाने वाली मशीन के प्रवेश सहित निर्माण के लिए पहले नेहरू पथ पर यातायात डायवर्जन की योजना थी। लेकिन वाहनों के दबाव और परेशानी को देखते हुए योजना स्थगित कर दी गई। बगैर डायवर्जन के ही मानव बल के सहारे ट्रैफिक को स्मूथ रखने का प्रयास किया जा रहा है।

यहां मेट्रो स्टेशन होंगे

मेट्रो परियोजना का निर्माण और यातायात दोनों व्यवस्थित तरीके से चलाने पर ट्रैफिक एसपी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसका उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान जाम की समस्या से बचाना और यातायात का प्रभावी योजना तैयार करना था। जू, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमेट्रो निर्माण के दौरान पटना में कैसी होगी ट्राफिक व्यवस्था? पुलिस बना रही प्लान