वैशाली में पिकनिक मनाने आए युवक की हत्या, पैर पर कार चढ़ाने से हुआ था झगड़ा

Jan 02, 2026 12:02 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, हाजीपुर/छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा के भेल्दी से घूमने आए एक पर्यटक की वैशाली में हत्या कर दी गई। पर्यटकों के एक समूह की स्थानीय युवकों से झड़प हो गई थी। पैर पर कार चढ़ाने पर हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। 

वैशाली में पिकनिक मनाने आए युवक की हत्या, पैर पर कार चढ़ाने से हुआ था झगड़ा

बिहार के वैशाली में पिकनिक मनाने आए एक युवक हत्या कर दी गई। सारण (छपरा) जिले के भेल्दी से कुछ युवक नए साल के मौके पर पिकनिक मनाने वैशाली पहुंचे। इस दौरान पैर पर कार चढ़ाने के विवाद में उनका स्थानीय युवकों के साथ झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान लाल बहादुर राम के रूप में हुई है। वह सारण जिले के भेल्दी का रहने वाला था। अहले सुबह 3 बजे वैशाली पुलिस हाजीपुर के सदर अस्पताल में शव लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया या। परिजन ने मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर के लिए अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम भेल्दी से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक स्थानीय लोगों से उलझ गए थे। वैशाली पार्क स्थित वियतनाम भवन के समीप बुद्धा प्लाजा रेस्टोरेंट के पास उनमें झगड़ा हआ। हैंड फाइटर और बेल्ट से पर्यटकों पर हमला किया गया। मारपीट के दौरान ही लाल बहादुर की मौत हो गई।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
Hindi NewsBihar NewsTourist murder in Vaishali dispute with local after car hit
;;;